8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेकंड AC कोच में लड़की से TTE ने किया रेप; बर्थ नंबर 5 पर किया कुकर्म, क्या है सनसनीखेज पूरा मामला

Rape in Train: सेकंड AC कोच में युवती से TTE ने रेप किया। बर्थ नंबर 5 पर छात्रा से दुष्कर्म किया गया। युवती की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
woman allegedly raped in second ac coach of train case registered against tte deoria

सेकंड AC कोच में लड़की से TTE ने किया रेप। फोटो सोर्स-AI

Rape in Train: गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस की घटना के बाद अब चौरीचौरा एक्सप्रेस में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बार एक युवती ने TTE पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

प्रयागराज से गोरखपुर की यात्रा के दौरान हुई घटना

पीड़िता, जो गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के पादरी बाजार की रहने वाली है, उसने बताया कि वह किसी जरूरी काम से प्रयागराज गई थी। 2 फरवरी 2026 को वह रामबाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर लौटने के लिए चौरीचौरा एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थी। उसके पास रिजर्वेशन नहीं था, इसलिए ट्रेन आने पर वह सेकंड AC कोच में चढ़ गई और TTE से सीट देने का अनुरोध किया।

TTE ने दिया सीट का भरोसा, फिर बनाया शिकार

युवती का आरोप है कि TTE ने उसे अपनी सीट (बर्थ नंबर 5) पर बैठने को कहा। कुछ देर बाद जब वह वहां आया, तो उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि आरोपी TTE देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव का निवासी इंद्रमोहन सिंह है।

FIR दर्ज कराने के लिए डेढ़ महीने तक भटकती रही पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता को न्याय पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। वह सबसे पहले गोरखपुर के GRP थाने पहुंची, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला प्रयागराज का है। जब वह प्रयागराज GRP पहुंची, तो वहां से उसे आरोपी के गृह जनपद देवरिया में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद युवती देवरिया के महुआडीह थाने पहुंची और तहरीर दी।

आरोपी के परिवार ने भी किया दुर्व्यवहार

पीड़िता ने बताया कि जब वह आरोपी के बारे में जानकारी लेने उसके गांव पहुंची, तो वहां आरोपी के चाचा और उनके बेटों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली देकर भगा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

महुआडीह थाना प्रभारी अमित राय ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी TTE के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, मामले को आगे की कार्रवाई के लिए प्रयागराज GRP को ट्रांसफर कर दिया गया है।

रेल यात्राओं में सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने ट्रेन में यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी चिंता बढ़ा दी है।