9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में राजघाट पुल पर चढ़ा युवक, बचाने गए NDRF कर्मी को थप्पड़ मारकर गंगा में कूदा, बचाई गई जान

राजघाट पुल पर एक युवक चढ़ गया और इस दौरान वह अजीबोगरीब हरकत करने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवक गंगा नदी में कूद गया। फिलहाल, वह गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है...

2 min read
Google source verification

Pc-patrika

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित राजघाट पुल पर गुरुवार की सुबह लोगों के बीच असहजता की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक पुल पर चढ़कर अजीब तरह की हरकतें करने लगा। युवक को पुल पर चढ़ता देख आसपास के लोग पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एनडीआरएफ को भी दी।

एनडीआरएफ को दी गई सूचना

जानकारी के मुताबिक, एक युवक अर्धनग्न अवस्था में राजघाट पुल पर चढ़ गया। इस दौरान वह लोगों को गोली मारने का इशारा करता रहा। बाद में लोगों को यह समझ आया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना आदमपुर पुलिस को दी। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी इसकी सूचना दी गई।

युवक पुल पर चढ़कर करीब 1 घंटे तक अजीब तरह की हरकतें करता रहा। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। इसके बाद एनडीआरएफ का एक जवान युवक को पुल पर से उतरने के लिए ऊपर चढ़ा, जिसके बाद युवक आक्रामक हो गया। उसने जवान को पड़कर कई थप्पड़ लगा दिए।

नदी में कूदने के बाद किया गया रेस्क्यू

एनडीआरएफ जवान को थप्पड़ मारने के बाद युवक ने पुल से नीचे गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस भयानक मंजर को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, सुरक्षा के मध्य नजर एनडीआरएफ की टीम पुल के नीचे गंगा नदी में मुस्तैद थी। युवक जैसे ही नदी में कूदा, एनडीआरएफ की टीम ने बिना समय गवाएं तुरंत उसका रेस्क्यू किया।

गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

पुल से कूदने के बाद युवक को गंभीर चोटे आई हैं। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया है कि युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल, वह बेहोश है और होश में आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी हो पाएगी। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग