9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के सपा नेता को स्लो पॉइजनिंग! पत्नी ने लगाया थैलियम जहर देने का आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता और समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार को जहर दिए जाने का आरोप लगा है। उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने आरोप लगाया है कि संदीप को थैलियम जहर दिया गया है...

2 min read
Google source verification

Pic- Sandeep fb page

वाराणसी: समाजवादी पार्टी के नेता और समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संदीप सिंह स्वर्णकार को जहर दिए जाने का आरोप लगा है। उनकी पत्नी खुशबू सिंह ने आरोप लगाया है कि संदीप को थैलियम जहर दिया गया है और उनकी जान लेने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस को इस मामले को लेकर तहरीर भी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिस्तेदार से मिलने मेदांता गए थे संदीप

खुशबू ने बताया कि उनके पति के एक रिश्तेदार की तबीयत खराब हो गई थी और 2025 में गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में वह उनसे मिलने गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान संदीप वहां ठहरे हुए थे, लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। शुरुआत में यह सामान्य लगा लेकिन बाद में स्थिति और खराब होते गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान मेदांता अस्पताल में 4 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक संदीप को रखा गया। इसके बाद वह एक शादी में शामिल होने के लिए 12 फरवरी को वाराणसी लौट आए।

खुशबू के मुताबिक, एक बार फिर 26 फरवरी को उनकी तबीयत खराब हो गई और 2 मार्च को उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, घर वाले परेशान ना हो इसलिए संदीप ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन बेटी को इस बारे में जानकारी थी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन उनकी हालत में किसी भी तरह का सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को वह भी पहुंची और जब मेदांता में इलाज से कोई फर्क नहीं पड़ा तो दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

डॉक्टर्स ने जताई GBS की आशंका

खुशबू ने बताया कि 8 मार्च से 22 मार्च 2025 तक उनका मैक्स में इलाज किया गया। डॉक्टर ने शुरुआत में Guillian-Barre Syndrome (GBS) की आशंका जताई, लेकिन फिर भी स्थिति गंभीर बनती गई और उन्हें 22 मार्च की रात आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा और अगले दिन ही वह वेंटिलेटर पर चले गए।

खुशबू ने बताया कि इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बताया कि उनके शरीर में थैलियम नमक खतरनाक और दुर्लभ जहर मौजूद है। डॉक्टर ने बताया कि यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचता है और इंसान की जान भी ले सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खुशबू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके पति ट्रांसपोर्टर भी हैं और अक्सर काम के सिलसिले में बाहर जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह खाना भी बाहर ही खाते हैं। ऐसे में शक है कि किसी ने उनके खाने में जहर मिलाकर उन्हें खिला दिया है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग