देवरिया

स्कूल की छत से रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरकर छात्रा की मौत

रहस्यमयी परिस्थितियों में स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत के बाद मचा हंगामा।

2 min read
Girl Student Falling on School Building and Dead
स्कूल की छत से गिरकर छात्रा की मौत

देवरिया. यूपी के देवरिया में सोमवार को एक स्कूल में लापरवाही के कारण बड़ी घटना हुई है। नौंवी क्लास की एक लड़की तीसरे मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत की खबर ने शिक्षा जगत में भूचाल खड़ा खड़ा हो गया। स्कूल प्रबन्धन मौत की सूचना आने के बाद विद्यालय में ताला बन्द कर गायब हो गया। घटना शहर के नेहरू नगर वार्ड में स्थित मॉडर्न सीटी मांटेसरी स्कूल में घटी। इसमें फिलहाल दुर्घटना और साजिश दोनों की आशंका जतायी जा रही है पर अभी कुछ भी पुष्ट नहीं है।

बताया गया है कि सोमवार को स्‍कूल की नौवीं की छात्रा नीतू चौहान रोज की तरह स्कूल आयी थी। कहा ये जा रहा है कि किसी ने तीसरी मंजिल से उसे उस समय धक्का दे दिया जब वो वहां बने शौचालय की तरफ जा रही थी। विद्यालय में घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। कुछ अध्यापकों ने बिना देरी किए घायल लड़की को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया और उसी बीच परिजनों को भी सूचना दी गयी। अस्पताल से घायल छात्रा को लेकर परिजन गोरखपुर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया के चकियवा मुहल्ले के रहने वाले परमहंस चौहान की बेटी नीतू चौहान नेहरु नगर स्थित मॉडर्न सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। सोमवार को वह स्कूल की तीसरी मंजिल स्थित शौचालय जा रही थी। आशंका जतायी जा रहा है कि किसी ने इस दौरान उसे किसी ने धक्का दे दिया! छात्रा के नीचे गिरते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्रा को लेकर स्कूल के शिक्षक अस्पताल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में पीड़ित परिजनों के साथ साथ उनके शुभेक्षुओं का जमावड़ा लगा था। अभी मामले में कोई मुकदमा दर्ज नही हो सका।

by SURYA PRAKASH RAI

Published on:
18 Sept 2017 10:50 pm