9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल की शनि, पिता जितेंद्र और चाचा बालकिशन, एक झोपड़ी ने निगल लिए तीन रिश्ते

Deoria Fire News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव में मंगलवार आधी रात को झोपड़ी में आग लगने से पिता, तीन साल की बेटी और भाई की जलकर मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 22 Oct 2026, 8:09 AM IST

UP News

झोपड़ी में लगी आग, पिता और 3 साल की बेटी समेत तीन की जिंदा जलकर मौत (Photo X DEORIA POLICE)

Uttar Pradesh Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मंगलवार की आधी रात को एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, उसकी तीन साल की बेटी और भाई शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने के समय परिवार के चारों सदस्य झोपड़ी के अंदर मौजूद थे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पूरा परिवार आया आग की चपेट में, तीन की मौत

यह घटना देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव की है। यहां रहने वाले लालचंद के 32 वर्षीय बेटे जितेंद्र प्रसाद की झोपड़ी में मंगलवार की आधी रात को अचानक आग लग गई। उस समय जितेंद्र अपनी पत्नी लीला, तीन साल की बेटी शनि और भाई बालकिशन के साथ झोपड़ी के अंदर मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि चारों लोग उसकी चपेट में आ गए।

आग बुझाने के लिए पहुंचे ग्रामीण

झोपड़ी में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद झुलसे हुए चारों लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भटनी ले जाया गया।

डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित किया

सीएचसी भटनी पहुंचने पर डॉक्टरों ने जितेंद्र प्रसाद, उनकी तीन साल की बेटी शनि और भाई बालकिशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र की पत्नी लीला गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर देवरिया के एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली। इस मामले में सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।