13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैशाली एक्सप्रेस से 30.23 लाख बरामद, हवाला के खेल की आशंका

30.23 lakh case seized: रविवार को GRP देवरिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी क्रम में वैशाली एक्सप्रेस में भी चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान एक संदिग्ध युवक पर शक होने पर टीम ने उसकी तलाशी ली।
2 min read
Google source verification
Up news, Deoria news

30.23 लाख कैश बरामद (सोर्स: पत्रिका)

Deoria news: रविवार को देवरिया में जीआरपी पुलिस ने बैशाली एक्सप्रेस से एक युवक के बैग से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए। युवक बरामद रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी है।

वैशाली एक्सप्रेस की चेकिंग में बरामद हुए 30 लाख रुपए

पुलिस ने बताया कि रविवार को ट्रेन नंबर 15565 बैशाली एक्सप्रेस में देवरिया सदर से गोरखपुर जंक्शन तक चेकिंग की जा रही थी। करीब 3:30 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध लगा। उसके बैग की तलाशी लेने पर नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती करने पर कुल 30 लाख 23 हजार 200 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा बताया। वह राजस्थान के चूरू जिले के बीनादेशर गांव का रहने वाला है।

हवाला कारोबार से जुड़े होने कि आशंका

पुलिस के अनुसार, मुकेश ने बताया कि वह गोरखपुर में एक व्यक्ति को 30 लाख रुपये देने जा रहा था। उसने यह भी बताया कि वह अपने भाई के कहने पर अलग-अलग पार्टियों तक रकम पहुंचाता है और इसके बदले उसे कमीशन मिलता है वह लेनदेन से संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस युवक और बरामद कैश को जीआरपी थाना देवरिया ले आई। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ आयकर उपनिदेशक (जांच), गोरखपुर यूनिट को दी गई।

देवरिया जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजेशकुमार पाण्डेय ने बताया कि बरामद रकम के स्रोत और उसे गोरखपुर ले जाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। मामले में आयकर विभाग को भी जानकारी दी गई है और जांच जारी है।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 18 लाख कैश बरामद, युवक गिरफ्तार

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने एक युवक के बैग से 18 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। युवक इतनी बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध कागजात या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्लेटफार्म पर दिखाई दिया संदिग्ध युवक, तलाशी पर मिले 18 लाख

जानकारी के मुताबिक जीआरपी और आरपीएफ की टीम शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद बैग में रुपयों की गड्डियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, गिनती करने पर बैग से कुल 18 लाख रुपये नकद बरामद हुए। युवक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा के रहने वाले संजय कुमार के रूप में हुई।

नहीं दिखा सका रकम से जुड़ा जरूरी कागजात

पूछताछ में संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह यह रकम गोरखपुर के बैंक रोड स्थित अग्रसेन तिराहे के पास सतीश उपाध्याय नाम के व्यक्ति से लेकर बिहार ले जा रहा था। रकम से जुड़े कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया और युवक को थाने ले आई।

पुलिस ने कब्जे में लिया रकम, इनकम टैक्स विभाग को दी गई सूचना

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद जीआरपी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही आयकर विभाग के उपनिदेशक (जांच), गोरखपुर यूनिट को दी है। नकदी बरामद करने वाली टीम में जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बब्लू कश्यप, कांस्टेबल सुधीर यादव और कांस्टेबल दिलीप सोनी शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग