BIG BREAKING देवरिया में गुस्साई भीड़ फूंका थाना,

लापता युवक का शव मिलने से थे नाराज

2 min read
Jan 04, 2017
देवरिया. जिले के मदनपुर थाने की पुलिस की लापरवाही से नाराज गुस्साई भीड़ ने मदनपुर थाने को आग के हवाले कर दिया। नाराज लोगों ने मदनपुर थाने पर हमला बोल थाने में जमकर तोड़फोड़ की और थाने को आग के हवाले किया। बताया जा रहा कि दो दिन पहले क्षेत्र से एक बच्चा गायब हुआ था।


परिवारीजन ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को केस दर्ज करने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।


बताया जा रहा है कि लोग बच्चे के गायब होने के बाद से ही परेशान थे लेकिन पुलिस किसी तरह की सक्रियता नहीं दिखा रही थी। बुधवार को बच्चे का शव पास के गांव से मिल जाने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा, लोग आक्रोशित हो गए। थाने पर पहुँचकर तोड़फोड़ करने के बाद मदनपुर थाने को ही आग के हवाले कर दिया।


बेकाबू भीड़ का तांडव
देवरिया के मदनपुर के रहने वाले 20 वर्षीय रहमतुल्ला का शव बुधवार को केवटीया गांव के पास राप्ती नदी में मिला। बताया जा रहा कि युवक 30 दिसंबर को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद परिवारीजन ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बुधवार की सुबह 10 बजे युवक की लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी पहुँच गए। इसके बाद काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और गुस्साएं लोगो ने थाने पर हमला बोल दिया। पुलिस वाले भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों ने थाने को आग के हवाले कर दिया। परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी आग लगा दी। इसके बाद कसबे के एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर तोड़फोड़ की, ट्रक फूंक दी। बवाल की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सीओ भी स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सके। भीड़ ने सीओ की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया।


थाना मदनपुर छावनी मे तब्दील
मदनपुर के कुटियामोहल्ला निवासी फैज मो.अन्सारी का 21 साल का लड़का 4 से 5 दिन पहले घर से शौच करने निकला था, जो घर वापस नही आया . जिसके गायब होने की सूचना थाने को थी. काफ़ी खोज बिन के बाद आज केवतलिया गाव के राप्ति नदी के बन्धे के किनारे लडके की लाश बरामद हुई। जिसे घर के लोग मदनपुर थाने लेकर पहु चे. थाने मे युवक की लाश रख कर परिजन और कुछ उपद्रवी बवाल पर अमादा होकर थाने मे ख डी वाहनो मे आग लगा कर तोड़ फोड करने लगे .देखते ही देखते स्थिति भयावाह हो गयी और सिपाहियो को थाना छोड़ कर बगल गाव मे शरण लेना पडा.प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर बाजार मे भी अगल बगल की दुकानो को भी उपद्रवियो ने नुकसान पाहुचाया है . फिलहाल मौके पर डी एम .एस पी . एस डी एम और तमाम फोर्स पाहुच गये है ,पुरा मदनपुर थाना छावनी बन चुका है .पुलिस स्थिति को काबू करने मे लगी है।
Published on:
04 Jan 2017 04:31 pm
Also Read
View All