देवरिया

पारिवारिक विवाद में चाचा भतीजे की हत्या , चार अन्य घायल

दिनदहाड़े घटित हुए इस घटना में दोनो पक्ष से तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं

2 min read
पारिवारिक विवाद में चाचा भतीजे की हत्या , चार अन्य घायल

देवरिया. जिले में शुक्रवार को एक पुरानी रंजिश को लेकर भाटपाररानी क्षेत्र का ज़िरासो गाँव अचानक दो मौतों के बाद सुर्खियों में आ गया । रंजिश के कारण चाचा भतीजे की दबंग पक्ष ने पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया । दिनदहाड़े घटित हुए इस घटना में दोनो पक्ष से तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। गाँव मे बढ़े तनाव के कारण दोनो एएसपी और तीन थानो की पुलिस मौके पर जमी हुई है ।

घटना के पीछे पुरानी जमीनी रंजिश बतायी जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जिरासो गांव के निवासी जिउत यादव और नंद यादव आपस में पट्टीदार हैं। होली के दिन दोनों पट्टीदारों में विवाद होने की बात कही जा रही है । गाँव के सूत्रों की माने तो घटना के बाद दोनो परिवार मे एक दूसरे से काफी अनबन चल रहा था । सूत्रों की माने तो आज शुक्रवार को गांव के बालकरन के बेटे का दिन में ही तिलक का कार्यक्रम था। उसमें इन दोनो परिवार के लोग भी भोजन करने गए थे। कहा जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कुछ तनातनी हो गयी । वहां से घर पहुंच कर दोनों पट्टीदार दुबारा आमने सामने हो गए। इसी दौरान नंद के परिजनों ने जिउत के 28 वर्षीय बेटे राजकुमार और रामनाथ यादव के 25 वर्षीय बेटे राकेश यादव को घेरकर पीटना शुरु कर दिया ।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हमलावरों ने दोनो को तब तक मारा जब तक दोनो के प्राण पखेरु उड़ नही गए । घटना में दोनो पक्ष के तीन-चार अन्य लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की भी बात सामने आयी है । जिन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है । घटना की सूचना मिलने के बाद दोनो एएसपी सुरेंद्र बहादुर और गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुँचे । इसी बीच क्षेत्रीय एसडीएम आरके यादव भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि तनाव को देखते हुए भाटपाररानी के अलावा खामपार और सलेमपुर पुलिस भी बुला ली गई है । फिलहाल घटना की पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है ।

Published on:
20 Apr 2018 10:14 pm
Also Read
View All