Firecracker Factory Explosion : टोंककला में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई है। हादसे में कई मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है। अबतक 3 शव इंदौर लाए जा चुके हैं। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 मजदूरों के होने की जानकारी है।
Firecracker Factory Explosion : मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि, अचानक लगी आग के बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आसपास कई किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया। हादसे में अबतक तीन मजदूरों की मौत भी हो गई है, जबकि 27 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। विस्फोट इतना तेज था कि, फैक्ट्री का मलबा और शव सड़क तक जा पहुंचे। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच के आदेश दिए हैं।
देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट
एबी रोड स्थित टोंककला में है फैक्ट्री
आसपास के कई मकानों की दीवारें हिल गईं
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई
सुरक्षा मानकों की लगातार हो रही थी अनदेखी
शिकायत के बावजूद नहीं हो रही थी कार्रवाई
फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर सवाल
राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, रसूखदार हैं मालवीय
खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे
आज सुबह भी खुले में पड़ा था बारूद
देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाकों ने 6 फरवरी 2024 को हुए हरदा पटाखा फैक्ट्री की याद दिला दी। हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए एक के बाद एक धमाकों में 11 श्रमिक मारे गए थे, वहीं 174 घायल हुए थे। कई लोग अब भी लापता बताए जाते हैं। यह धमाके इतने भीषण थे कि एक किलोमीटर के दायरे में बने कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। धमाके 25 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए थे और धुएं का काला गुबार भी दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल को रायगढ़ सारनपुर से गिरफ्तार किया था। फैक्ट्री के पास रहने वाले कई घर इतने क्षतिग्रस्त हो गए थे कि उनके मकान मालिक अब तक उस मकान में दोबारा शिफ्ट नहीं हो पाए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...