देवास

VIDEO ऐसी सरकार बने जो किसानों की उपज का सही दाम दिला सके

- पत्रिका टाक शो में बोले किसान खाद,बीज मिले समय पर

less than 1 minute read
Nov 06, 2023
VIDEO ऐसी सरकार बने जो किसानों की उपज का सही दाम दिला सके

देवास. नई सरकार से किसानों को काफी उम्मीदें है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद, बीज मिल जाए। साथ ही किसानों को उपज का सही दाम मिले।

पत्रिका टाक शो में बडी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों का कहना है कि कई बार नुकसानी हो जाती है। ऐसी स्थिति में कई बार प्रशासन की गडबडी से मुआवजा उचित नहीं मिल पाता है।

किसान को कोई भी मुफ्त की स्कीम नहीं चाहिए लेकिन सरकार जब किसान मुसीबत में रहे तो उनकी हितैषी बने।

पर्याप्त सुविधा मिले
किसानों को खेती के लिए किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मिलना चाहिए। खाद, बीज किसानों को समय पर मिलना चाहिए। सीजन में खाद नहीं मिलने से परेशानी होती है।
मनोहर निवासी बरखेडा

किसान हित में काम करें

आने वाली नई सरकार को किसानों को हित में काम करना होगा। कई बार फसलें प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो जाती है। जिसका उचित मुआवजा नहीं मिल सकता है। इस पर सरकार को ध्यान देना होगा।

कई बार प्राकृति आपदा से फसलें नष्ट हो जाती है। ऐसी स्थिति में नुकसान होता है। वहीं कई बार प्रशासनिक स्तर से भी मदद नहीं मिल पाती है।
पोपसिंह चौधरी, किसान

उपज का उचित दाम मिले
किसानों की उपज का उचित दाम नहीं मिल पाता है। कई बार लागत मूल्य नहीं निकल पाता है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना होगा।

सत्यनारायण शर्मा पिपल्या राव

मुफ्त नहीं चाहिए

किसानों को मुफ्त में कुछ नहीं चाहिए। फसल का दाम उचित मिल जाए। खाद, बीज भी समय पर उपलब्ध हो। कई बार लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिलता है।
सचिन मंडलोई, पाडलिया

Published on:
06 Nov 2023 07:50 pm
Also Read
View All