
Shivam Sengar Shipra River Accident: शिप्रा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक का निधन (फोटो सोर्स -Patrika)
Dewas Shivam Sengar Shipra River Accident: मध्य प्रदेश के देवास जिले में सोमवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक शिवम सेंगर की शिप्रा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। शिवम पिता सुरेंद्र सेंगर इंदौर जिले के मांगलिया का रहने वाला था। वह अपने घर से बीते दिन यह कहकर निकला था कि वह सुंदरकांड में जा रहा है। शाम करीब 5 बजे वह शिप्रा नदी में नहाने गया था जहां, गहरे पानी में उतारते ही वह डूबने लाहा और शाम 5 बजे उसका निधन हो गया। शिवम के साथ उसके चार दोस्त भी थे। पिता को शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना दी गई। शिवम के दोस्त सचिन परमार निवासी इंदौर ने बताया कि उसे शिप्रा नहाने के लिए शिवम लेने गया था।
Updated on:
21 Sept 2026 01:24 pm
Published on:
21 Sept 2026 01:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
