धमतरी

CG Crime: बारात के दौरान हुआ विवाद, दो युवकों के बीच मारपीट में एक की मौत

CG Crime: मारपीट के बाद युवक की मौत होने की सूचना मिली। अंवरी में सोमवार रात बारात पहुंची थी। इस बीच गांव के रवि और भोला के बीच विवाद हुआ था।

2 min read
Apr 01, 2026

CG Crime: धमतरी जिले के बिरेझर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अंवरी में सोमवार को बारात पहुंची थी। इस दौरान गांव के रवि बघेल और भोला चेलक के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। पिटाई से रवि बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पुलिस को सूचना मिली जांच में बिरेझर पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई में लिया है। एएसपी शैलेन्द्र पांडे ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह अंवरी में मारपीट के बाद युवक की मौत होने की सूचना मिली। अंवरी में सोमवार रात बारात पहुंची थी। इस बीच गांव के रवि और भोला के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में भोला चेलक को गिरफ्तार किया है। इधर घटना से अंवरी में मातम छा गया।

आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी युवक रवि बघेल को घसीटते हुए उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि बघेल को मृत घोषित कर दिया।

दुर्गा मंदिर में चाकूबाजी

रायपुर के भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में युवक पर जानलेवा हमला किया। लक्की साहू नाम के युवक ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया। पुराने विवाद के चलते चाकू मारा। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया। युवक की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मंदिर परिसर में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुरानी बस्ती पुलिस तलाश कर रही है।

गोकुल नगर में हाफ मर्डर

रायपुर में तीन दिन पहले टिकरापारा इलाके के सिमरन सिटी में कारोबारी अजय अग्रवाल की हत्या के बाद कल गोकुल नगर में हाफ मर्डर की घटना हुई। घायल अस्पताल में संघर्ष कर रहा है।आवेश खान नाम के युवक पर कासिम ऊर्फ अम्मू ने चाकू से हमला किया। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया। आवेश उस वक्त घर जा रहा था। यह हमला सरेराह किया। आरोपी अम्मू ने जान लेने के इरादे से सीधे आवेश के सीने पर चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। टिकरापारा पुलिस ने हत्या का प्रयास दर्ज का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Updated on:
01 Apr 2026 02:33 pm
Published on:
01 Apr 2026 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर