17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Alert: चैत्र में बदला मौसम! कहीं गिरे ओले तो कहीं गर्मी से मिली राहत, पारा 38 डिग्री से नीचे

CG Weather Alert: ओलावृष्टि और 15 मिनट की हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी में बादलों के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान 37.7 डिग्री रहा।

2 min read
Google source verification
प्रदेश में आज कुछ जगहों पर होगी बारिश (photo source- Patrika)

प्रदेश में आज कुछ जगहों पर होगी बारिश (photo source- Patrika)

CG Weather Alert: धमतरी में सोमवार को ओले गिरे। 15 मिनट तक हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में बादल छाने के कारण गर्मी से हल्की राहत रही। हालांकि पारा 37.7 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थान पर 30-40 किमी की स्पीड से हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

प्रदेश के मौसम में हल्का से बदलाव आया

प्रदेश में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद खास बदलाव नहीं होगा। द्रोणिका के असर से पिछले दो दिनों से प्रदेश के मौसम में हल्का से बदलाव आया है। चिलचिलाती धूप तो है, लेकिन बादल छाने के कारण पारा उतना चढ़ नहीं रहा है, जितना चढ़ना चाहिए। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान बढकऱ 25 डिग्री पर पहुंच गया है।

यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। दिन में बादल छाने पर सामान्यत: रात का तापमान बढ़ जाता है। यह ट्रेंड ठंड व गर्मी के सीजन में होता है। राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा है और वहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पर रहा। सबसे ठंडा अंबिकापुर है, जहां न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री पर है। वहां भी बूंदाबांदी हुई है।

CG Weather Alert: महीने के अंत में पारा 40 डिग्री के पार

प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक चल रहा है। रातें भी गर्म हो रही हैं। अगले पांच दिनों तक दिन में भीषण गर्मी से कुछ राहत के बाद पारा भी चढऩे वाला है। इस माह के अंत तक राजधानी समेत कुछ शहरों में पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है।