14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: तेज धूप से तप रहा प्रदेश, आने वाले दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार, IMD ने जताई संभावना

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में पारा 39.4°C तक पहुंच गया।

2 min read
Google source verification
तेज धूप से तपने लगा प्रदेश (photo source- Patrika)

तेज धूप से तपने लगा प्रदेश (photo source- Patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

CG Weather Update: गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना

वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

राजधानी में 39.4 डिग्री तक पहुंचा पारा

शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो बिलासपुर में 39.0 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, जगदलपुर में 37.5 डिग्री और अंबिकापुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को रायपुर में हल्की धुंध (हैज) रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

CG Weather Update: दो दिन बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।