
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट (photo source- Patrika)
CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।
इस वर्ष 12वीं परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं बोर्ड में महासमुंद की संध्या नायक ने 594 अंक (लगभग 99 प्रतिशत) के साथ टॉप किया। बोर्ड के अनुसार, इस बार करीब 3.20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने की घटना से परीक्षा प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर ली गई।
संध्या नायक-99%
पारिरानी प्रधान-99%
अंशुल शर्मा-99%
रिया केशरवानी-98.83%
रानू सिद्धिमयी साहू-98.83%
रेनुका प्रधान-98.83%
दिपांशी बौद्ध-98.83%
नंदिता देवांगन-98.83%
कल्पना यादव-98.83%
साहिल बरेट-98.67%
आदित्य बानू-98.50%
शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि सीएम साय टॉपर्स को डेढ़ लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से खातों में डालेंगे।
10वीं परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक, परिरानी प्रधान (महासमुंद) और मुंगेली के अंशुल शर्मा तीनों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के परिणामों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 साल बाद अप्रैल महीने में जारी होने जा रहा है। इससे पहले नतीजे मई और जून में भी जारी होते आ रहे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है।
बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 2.45 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था।
बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट से पहले शिक्षा मंत्री ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंत्रालय से रिजल्ट जारी किया जाएगा। सूची में जिनका उच्च स्थान रहेगा उनको शुभकामनाएं देता हूं और जिनका रिजल्ट मनसा अनुरूप नहीं होगा उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, हताश होने की जरूरत नहीं है। परिश्रम के अनुरूप रिजल्ट आएगा।
Updated on:
29 Apr 2026 04:51 pm
Published on:
29 Apr 2026 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
