
10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी ( Photo - Patrika )
CGBSE CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोर्ट का बटन दबाकर एक साथ दोनों क्लास के परिणाम जारी किए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मौजूद रहे। बता दें कि इस बार 3.20 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। वहीं 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र के लीक होने की घटना ने प्रक्रिया को कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। फिलहाल इस बार भी दोनों क्लास में बेटियों ने बाजी जारी है।
एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं बोर्ड के परिणाम में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया हैं, इनमें संध्या नायक, परीरानी, अंशुल शर्मा ने टॉप किया है। सभी को 594 अंक मिले हैं। इनमें महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है।
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।
परीक्षार्थी सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
इसके बाद CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026/ CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब परीक्षार्थी 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब परिणाम चेक करें और पीडीएफ को डाउनलोड करें, ताकि भविष्य में ये काम आएगा।
CGBSE CG Board Result 2026: 10वीं में संध्या नायक और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर, देखें पूरी मेरिट List
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए... पढ़ें पूरी खबर
Updated on:
29 Apr 2026 03:58 pm
Published on:
29 Apr 2026 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
