1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide Case: दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शौचालय के पास लटका मिला शव

Suicide Case: नेशनल हाइवे-30 स्थित पीडी नाला के पास की है। मंगलवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Apr 01, 2026

Suicide Case: दो लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शौचालय के पास लटका मिला शव

Suicide Case: शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो लागों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना नेशनल हाइवे-30 स्थित पीडी नाला के पास की है। मंगलवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। व्यवसायी रमेश देव ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने वरदान एंबुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

मृतक की पहचान रिसाईपारा निवासी सोनू गुप्ता (34) पिता रत्नेश के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। उसके हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। इससे लग रहा था कि वह किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती रहा होगा।

इसी तरह दूसरी घटना बांसपारा क्षेत्र में स्थित सामुदायिक शौचालय के पास की है। यहां दिलीप नामदेव (65) पिता जगमोहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी की वजह से दिलीप ने आत्महत्या की होगी।

मृतक पेशे से हलवाई था। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी

नवविवाहिता ने शादी के महज 12 दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के छोटी करेली गांव में हुई, जहां महिला ने अपने ससुराल के टॉयलेट में यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

उसकी शादी बीते 12 मार्च को छोटी करेली निवासी कामेश कंवर के साथ हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी। यह मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा है और विवाह को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था, इसलिए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है।

50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदकर दी जान

धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा तालाब स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय नाबालिग ने लगभग 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत नाबालिग की पहचान रानू उर्फ रागिनी श्रीवास्तव (17 वर्ष) निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। छलांग लगाने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।