धमतरी

धमतरी में हादसा… खड़ी ट्रक से जा टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल

Dhamtari Road Accident: प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। बस्तर रोड में कार सीधे खड़ी ट्रक से जाकर भीड़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 5:57 PM IST
Accident in Dhamtari... Car collided with parked truck, two people died painfully, four injured
खड़ी ट्रक से जा टकराई कार

CG Road Accident News: धमतरी। प्रदेश में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। एक बार फिर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। जहां बस्तर रोड में कार सीधे खड़ी ट्रक से जाकर भीड़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजालगोंदी के पास गुरुवार सुबह 7 बजे को यह घटना हुई। इस हादसे में घायल परिवार रायपुर मोवा के निवासी हैं। जिसमें महेन्द्र पाल (64) परिवार समेत कांकेर गोविंदपुर गया था। गुरूवार (road accident) को कार में सवार होकर परिवार वापस लौट रहे थे, तभी मुजालगोंदी के पास उसकी कार खड़ी ट्रक के पीछे टकरा गई।

CG Road Accident News: यह दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कुलदीप कौर (32) पति गुरूमुख और गुरलीन कौर (3) पिता इन्द्रपाल सिंह शामिल हैं। रिश्ते में दोनों बड़ी मां और भतीजी लगते थे। जबकि दुर्घटना में गुरूमुख सिंह (35), महेन्द्र पॉल (64), हरप्रीत सिंह (41) और रंजीत कौर (51) गंभीर रूप से (Dhamtari Road Accdent News) घायल हो गए हैं। राहगीरों की मदद से तत्काल सभी घायलों को संजीवनी 108 से धमतरी लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Updated on:
22 Jun 2023, 5:57 PM IST
Published on: