धमतरी

CG Rape Case: कॉलेज के प्रोफेसर ने छात्रा से किया रेप, पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर…गर्भवती हुई

CG Rape Case: बस्तर से धमतरी कृषि कॉलेज में पढ़ने आई छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। कॉलेज के एक प्रोफेसर ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2024, 2:59 PM IST
CG Rape Case

CG Rape Case: बस्तर से धमतरी कृषि कॉलेज में पढ़ने आई छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। कॉलेज के एक प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले मेें एक अन्य आरोपी फरार है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार ग्राम सियादेही क्षेत्र के एक कॉलेज में दक्षिण बस्तर क्षेत्र की एक 22 वर्षीय छात्रा पढ़ने के लिए आई थी। फाइनल ईयर की छात्रा को कॉलेज के ही एक प्रोफेसर तुकेश्वर साहू (35) निवासी गुरूर ब्लाक ने अपने जाल में फांस लिया। फिर इसके बाद उससे मेल जोल बढ़ाया। पश्चात शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

CG Rape Case: पीडिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी तुकेश्वर साहू और सहयोग मनभावन कड़रा के खिलाफ धारा 376-डी के तहत जुर्म दर्ज किया है। गत दिनों मामले में कृषि कालेज के प्रोफेसर तुकेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई शरद ताम्रकर ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी के साथ तलाश किया जा रहा है।

Updated on:
28 May 2024, 2:59 PM IST
Published on: