गवाहों और अन्य जांच रिपोर्ट पर बलरामपुर सत्र न्यायालय ने आरोपी को धारा 363, 366 के अंतर्गत 7 वर्ष, धारा 506 में एक वर्ष एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एम), 6 में दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई। हाईकोर्ट में जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल के कोर्ट में सुनवाई हुई। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सजा को उचित ठहराते हुए अपील खारिज की।