धमतरी

Chana Kharidi: किसानों के लिए जरूरी खबर, समर्थन मूल्य पर चना खरीदी शुरू, प्रति क्विंटल होगा बंपर मुनाफा

Chana Kharidi: कलेक्टर नम्रता गांधी ने अधिक से अधिक चना उत्पादक किसानों से पोर्टल पर पंजीयन कराने और अपने चने की फसल पर वाजिब दाम लेने की अपील की है..

2 min read
Mar 01, 2025

Chana Kharidi: छत्तीसगढ़ सरकार धान के बाद अब समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी के लिए तेजी से किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। धमतरी जिले में अभी तक 1507 किसानों ने अपना पंजीयन किसान पोर्टल पर करा लिया है। समर्थन मूल्य पांच हजार 650 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 1 मार्च से किसानों के चने की खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन ही चने बेचने को लेकर किसानों में उत्साह नजर आया।

Chana Kharidi: 9 हजार किसानों का पंजीयन का लक्ष्य

धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने अधिक से अधिक चना उत्पादक किसानों से पोर्टल पर पंजीयन कराने और अपने चने की फसल पर वाजिब दाम लेने की अपील की है। जिले में चना खरीदी के लिए चालू रबी मौसम में लगभग नौ हजार किसानों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक धमतरी तहसील में 590, कुरूद तहसील में 815, मगरलोड तहसील में 40 और नगरी तहसील में 62 किसानों ने चना बेचने के लिए पंजीयन करा लिया है।

राज्य सरकार इस वर्ष प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत जिले में 5650 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना खरेदगी। उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि चना की फसल लगाने वाले किसान अपना पंजीयन किसान पोर्टल पर करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को अपने खेत की ऋण पुस्तिका, आधार नबर, बैंक पास बुक और मोबाइल नबर के साथ आवेदन अपने क्षेत्र की सहकारी समिति में जमा करना होगा।

5650 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित

पोर्टल पर पंजीयन के बाद क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा फसल का सत्यापन किया जाएगा। उप संचालक ने बताया कि इस वर्ष 6 क्विंटल प्रति एकड़ किसानों से चना की खरीदी की जाएगी। इस वर्ष के लिए शासन द्वारा चना के समर्थन मूल्य 5650 पैसा प्रति किलो के मान से 5650 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

चना खरीदी के लिए 4 उपार्जन केन्द्र बनाए गए

जिले में चना खरीदी के लिए 4 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 नए केन्द्रों के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धमतरी ब्लाक में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति तरसीवां और लोहरसी को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। कुरूद में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति रामपुर और कातलबोड़ को उपार्जन केंद्र बनाया गया है। 4 नए उपार्जन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

Updated on:
01 Mar 2025 05:45 pm
Published on:
01 Mar 2025 05:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर