धमतरी

चुनावी कार्य में ड्यूटी करने जा रहे स्काउट गाइड छात्र के साथ हुआ हादसा, हुई दर्दनाक मौत

चुनावी कार्य में लगे एक स्काउट गाइड छात्र की मेटाडोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 10:54 AM IST
accident news
चुनावी कार्य में ड्यूटी करने जा रहे स्काउट गाइड छात्र के साथ हुआ हादसा, हुई दर्दनाक मौत

सांकरा. छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। छत्तीसगढ़ में कल चुनावी कार्य में लगे एक स्काउट गाइड छात्र की मेटाडोर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दर्दनाक हादसा धमतरी जिले के सांकरा का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घठुला निवासी कक्षा दसवीं का छात्र किशन कुमार प्रजापति (16) पिता प्रभुराम की मंगलवार को चुनाव कार्य में स्कूल में ड्यूटी लगाई गई थी।

सुबह उठने के बाद वह तैयार होकर जब अपनी बाइक से जा रहा था, कि तभी उसे एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश व्यक्त करने लगे। पुलिस को तत्काल सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। इधर, प्रतिभाशाली छात्र की मौत के बाद गांव में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Published on: