धमतरी

रेंजर साहब चोरी छिपे कर रह रहे थे दूसरी महिला से प्यार, खुला राज तो पहुंचे जेल

धमतरी जिले में पति को पत्नी से दूसरी महिला का भेद छिपाना महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर पति को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा।

2 min read
Sep 24, 2017
Ranger arrested for harassing wife

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति को पत्नी से दूसरी महिला का भेद छिपाना महंगा पड़ गया। पत्नी को पति के इस हरकत की जानकारी मिलने पर आगबबूला हो गई और थाने में पति के खिलाफ प्रताडि़त करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करा दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह मामला धमतरी के मगरलोड थाने का है। पुलिस के मुताबिक वन विभाग के दक्षिण सिंगपुर वनपरिक्षेत्र में राजकुमार ध्रुव रेंजर के पद पदस्थ हैं। करीब सालभर पहले रेंजर राजकुमार धु्रव की मुलाकात एक महिला से हुई। धीरे-धीरे राजकुमार का महिला से मेलजोल बढऩे लगा। दोनों में मेलजोल इस कदर बढ़ गया कि महिला राजकुमार के साथ उनके सिंगपुर स्थित वन विभाग की सरकारी आवास में रहने लगी।

रेंजर की इस करतूत की भनक उसकी पत्नी और परिवार को नहीं थी। लेकिन जब उसकी करतूतों की जानकारी पत्नी को पता चली तो वो सिंगपुर स्थित सरकारी आवास पहुंच गई। अचानक पत्नी को सरकारी आवास पर देख रेंजर चौंक गया और यहां आने का कारण पूछा। इस पर जब पत्नी ने पति के करतूतों का खुलासा किया तो रेंजर गलती मानने के बजाए उल्टा अपनी पत्नी पर ही बरस पड़ा। फिर क्या दोनों में जमकर बहस हुई।

दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि रेंजर ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पत्नी ने इसकी शिकायत मगरलोड थाने में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल इसकी जांच-पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर रेंजर राजकुमार ध्रुव के खिलाफ धारा 323,294,506 भादंवि दर्ज कर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Published on:
24 Sept 2017 06:20 pm
Also Read
View All