
76 नग देशी पौवा कोतवाली पुलिस ने किया जब्त।
जगदलपुर. शहर में आज भी गैर कानूनी काम ऐसे खुलेआम सड़कों पर होने लगी है। वहीं पुलिस भी लगातार अपनी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रही। ऐसा ही एक मामला रविवार को देखने को मिला। दंतेश्वरी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने रविवार को पुलिस ने अवैध शराब का बिक्री करते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : देश-विदेश में भी हैं शिल्पियों के हुनर के कई कद्रदान पर अब तक नहीं मिला यह सम्मान, पढ़ें पूरी खबर
अवैध बिक्री करते रंगे हाथों धर दबोचा
मिली जानकारी के अनुसार युवक भानपुरी के आमाबाल का निवासी बताया जा रहा है, जो अपना नाम संतोष बघेल 35 वर्ष बता रहा है। आरोपी युवक अपने ही बोलेरो वाहन में 13 लीटर 680 मिलीलीटर शराब लेकर शहर पहुंचा और अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। इसी बीच कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वाहन में आरोपी युवक 76 पौवा भरकर रखा हुआ था। जो पुलिस के खोजबीन में बरामद हुआ है।
आबकारी एक्ट के तहत युवक पर कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने के बाद जवानों की सतर्कता से आरोपी युवक को घेराबंदी कर धर दबोचा गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Read More : Bastar के मासूम चेहरों को देखें, इनकी आंखों में पल रहे IAS-IPS के सपने
कहां से लाकर बेच रहा था युवक ?
इस कार्रवाई के बाद प्रत्यक्षदर्शियों सहित अन्य लोगों का भी यह मानना था कि जब सरकार ने शराब बंदी कर दी तो इसके बाद भी इतनी मात्रा में इस युवक के पास कहा से और कैसे पहुंची शराब ? पुलिस ऐसे भी लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन गैर कानूनी काम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में शहर में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।
Published on:
24 Sep 2017, 4:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.