
Dhamtari News: धमतरी। एनएसयूआई की ओर से बोल छत्तीसगढ़िया बोल कार्यक्रम के तहत राजीव भवन में आज पोस्टर का विमोचन किया गया।एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता चयन के मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला अपनी टीम के साथ धमतरी पहुंचे और यहां राजीव भवन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में नफरत और झूठ के वायरस से लड़ने के लिए एनएसयूआई में प्रवक्ताओं की फौज बनाई जा रही है। यह प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार की विफलताओं को घर-घर छात्र-छात्राओं के माध्यम से पहुंचाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, महापौर विजय देवांगन ,मोहन लालवानी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, तनवीर कुरेशी,विशाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।