2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापमं के SI समेत अन्य परीक्षा पर विवाद, तनातनी के बाद बंद लिफाफे में PHQ को सौंप दिए नतीजे

Raipur News: व्यापमं द्वारा ली गई एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 975 पदों की भर्ती परीक्षा के परिणाम पीएचक्यू जारी करेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
व्यापमं ने ली परीक्षा, पुलिस मुख्यालय जारी करेगा परिणाम

व्यापमं ने ली परीक्षा, पुलिस मुख्यालय जारी करेगा परिणाम

Chhattisgarh News: रायपुर। व्यापमं द्वारा ली गई एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के 975 पदों की भर्ती परीक्षा के परिणाम पीएचक्यू जारी करेगा। व्यापमं के अधिकारियों ने बंद लिफाफे में परीक्षा परिणाम मंगलवार को पीएचक्यू के अधिकारियों को सौंप दिया है। बता दें कि मंडल गठन के बाद पहली बार ऐसा निर्णय व्यापमं और पीएचक्यू के अधिकारियों ने लिया है, लेकिन ऐसा क्यों किया गया। इस पर सबने चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़े: International Yoga Day 2023: 21 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व योगा दिवस, जानिए इसके पीछे की कहानी

12 जून को आने वाला था परिणाम

व्यापमं के सूत्रों की मानें तो 975 पदों की भर्ती का प्रस्ताव व्यापमं को पीएचक्यू से मिला था। व्यापमं के अधिकारियों ने इसकी परीक्षा ली और परिणाम समय पर जारी करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। व्यापमं ने 12 जून को परिणाम जारी करने का निर्णय लिया था, लेकिन (cg vyapam) पीएचक्यू के कुछ अफसरों ने परिणाम सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा। मंगलवार को पुलिस के एक अधिकारी और व्यापमं के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद व्यापमं के अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारी को परिणाम बंद लिफाफे में दे दिया।

पीएचक्यू से रिक्वेस्ट आई थी कि परिणाम इस बार वे जारी करेंगे। इसके बाद परिणाम उनको हैंडओवर किया गया है। आगे की प्रक्रिया पीएचक्यू के द्वारा की जाएगी।

डॉ. आलोक शुक्ला, अध्यक्ष, व्यापमं

यह भी पढ़े: Adipurush Controversy: थम नहीं रहा बवाल, अब रायपुर में निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, गलत चित्रण का आरोप


cg vyapam: latest news
cg vyapam vacancy 2023 in hindi
vyapam.cgstate.gov.in application form 2023
cgvyapam.choice.gov.in result
vyapam.cgstate.gov.in application form
cg vyapam admit card
cg psc
cg police