Chhattisgarh News: रायपुर। फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक, निर्माता, लेखक, अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत सिविल लाइन पुलिस से जिले के अधिवक्ता ने की है। अधिवक्ता विवेक तनवानी ने पुलिस को बताया कि फिल्म आदिपुरुष में वाल्मिकी रामायण, महाकाव्य के चरित्रों के मूल चित्रण को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।