धमतरी

धमतरी में विदेशी फंडिंग का खुलासा! 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, जानें क्या है 90 करोड़ के ट्रांजेक्शन का राज?

Foreign Funding Investigation: धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए 3.20 करोड़ रुपये की निकासी का मामला सामने आया है।
2 min read
Jul 16, 2026
Foreign Funding Investigation
Foreign Funding Investigation: विदेशी फंडिंग जांच में बड़ा खुलासा(photo-patrika)

Foreign Funding Investigation: छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए लगभग 3.20 करोड़ रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, करीब 3200 बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई। जांच एजेंसी SIA ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एटीएम के सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।'

Chhattisgarh Foreign Funding Case: 3200 बार निकाले गए 10-10 हजार रुपये

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विदेशी डेबिट कार्ड का उपयोग कर करीब 3200 बार एटीएम से नकदी निकाली गई। प्रत्येक ट्रांजेक्शन में 10 हजार रुपये निकाले गए, जिससे कुल निकासी लगभग 3.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जांच एजेंसियां इन लेनदेन के पैटर्न और संबंधित खातों की पड़ताल कर रही हैं।

चर्च के पास स्थित है एटीएम

बताया जा रहा है कि यह एटीएम धमतरी के टिकरापारा क्षेत्र में स्थित है और सुन्दरगंज चर्च से महज 15 से 20 मीटर की दूरी पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी SIA ने बैंक से ट्रांजेक्शन का पूरा रिकॉर्ड और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं।

संदिग्ध व्यक्ति की तलाश जारी

जांच के दौरान एजेंसियों को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, लेकिन कार्रवाई के समय वह मौके से फरार पाया गया। उसकी तलाश की जा रही है। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस कथित विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया और इससे जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

90 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़ रही कड़ियां

गौरतलब है कि राज्य में पहले से ही लगभग 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच चल रही है। धमतरी का यह मामला उसी जांच का हिस्सा माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पूरे नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल, एजेंसियों ने मामले में कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
16 Jul 2026 06:03 pm
Published on:
16 Jul 2026 06:03 pm