धमतरी

Dhamtari News: महिला ने पिकअप वाहन में दिया बच्चे को जन्म, विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी धमतरी

CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में गर्भवती महिला ने पिकअप वाहन में बच्चे को जन्म दिया। रायपुर से गंगरेल डैम घूमने आई महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, और अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला का प्रसव हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 12:56 PM IST
Dhamtari News

Dhamtari News: भगवान विश्वकर्मा के विसर्जन में रायपुर धमतरी के गंगरेल बांध जा रही महिला को रास्ते में ही प्रसव पीड़ा उठ गया। आसपास अस्पताल नहीं होने के चलते पिकअप में महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दी। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

रायपुर के टाटीबंध निवासी राजकुमारी (28) पति भानुप्रसाद बारले बुधवार को सुबह 11 बजे भगवान विश्वकर्मा विसर्जन को लेकर गंगरेल के लिए निकले। गंगरेल बांध से 4 किमी पहले ही राजकुमारी को प्रसव पीड़ा उठ गया। पति सहित पिकअप सवार लोगों ने अस्पताल का एड्रेस पूछ रहे थे। साथ ही महतारी एंबुलेंस को कॉल किया गया। इसी दौरान राजकुमारी ने पिकअप में ही एक बच्ची को जन्म दी। कुछ देर में महतारी एंबुलेंस भी पहुंच गई। महिला को तत्काल एंबुलेंस जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

राजकुमारी ने बताया कि उनके पति भानुप्रसाद बारले ठेकेदारी का काम करते हैं। उनका एक 4 साल का बेटा है। विसर्जन के दौरान बेटी का जन्म होना हमेशा के लिए यादगार लहा बन गया है। यदि पुत्र जन्म लेता तो उसका नाम विश्वकर्मा रखते। बेटी के नाम के लिए घर में चर्चा करेंगे। शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश देवांगन ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चे का वजन 2.500 किग्रा है। डिलवरी पिकअप में होने के कारण ऑब्जर्वेशन में रखे हैं।

Updated on:
20 Sep 2024, 12:56 PM IST
Published on: