धमतरी

CG News: खेत में गिरी आकाशीय बिजली,1 महिला की मौत, मकान का छत भी हुआ क्षतिग्रस्त

CG News: महिलाओं को अभनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। दूसरी घटना धमतरी के विवेकानंद वार्ड में हुई। सुभाष गुप्ता के मकान के छत में बिजली गिरी।

less than 1 minute read
Sep 12, 2025
आकाशीय बिजली। पत्रिका फाइल फोटो

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम मुरा में एक महिला की मौत हो गई। वहीं धमतरी के विवेकानंद वार्ड के एक मकान का छत क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को ग्राम मुरा के कोटवार सुरेन्द्र नागरची की पत्नी रेवती संग अन्य महिलाएं खेत में काम कर रही थी।

अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ तेज गर्जना होने लगी। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से रेवती नागरची की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं खेत में काम कर रही अन्य महिलाएं भी आकाशीय बिजली से झुलस गई। ग्रामीणों की मदद से प्रभावित महिलाओं को अभनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। दूसरी घटना धमतरी के विवेकानंद वार्ड में हुई। सुभाष गुप्ता के मकान के छत में बिजली गिरी। बल्ब, पंखा उड़ गया।

छत के किनारे का छोटा हिस्सा टूटकर गिर गया। उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में लालबगीचा वार्ड में आकाशीय बिजली गिरने से करीब दर्जनभर घरों के टीबी, लाइट, पंखे और एसी खराब हो गए थे। इसी तरह विवेकानंद वार्ड के एक कोचिंग सेंटर में भी आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान हुआ था।

Published on:
12 Sept 2025 12:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर