धमतरी

आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में अधिकारीयों के छूट रहे पसीनें, हजारों आवेदन हुए निरस्त, ये है बड़ी वजह

CG Dhamtari News : तहसील कार्यालय में आय-जाति प्रमाण पत्र में त्रुटि पाए जाने से इसे बनाने के लिए अधिकारियों का पसीना छूट रहा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2023, 5:30 PM IST
आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में अधिकारीयों के छूट रहे पसीनें, हजारों आवेदन हुए निरस्त, ये है बड़ी वजह
आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में अधिकारीयों के छूट रहे पसीनें, हजारों आवेदन हुए निरस्त, ये है बड़ी वजह

CG Dhamtari News : तहसील कार्यालय में आय-जाति प्रमाण पत्र में त्रुटि पाए जाने से इसे बनाने के लिए अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। ऐसे में दस्तावेजों की कमी होने से छात्र-छात्राओं के आवेदन निरस्त हो रहा है। सूत्रों की मानें तो अब तक २६ सौ से अधिक आवेदनों को निरस्त किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि छात्रवृत्ति, वेकेंसी समेत अन्य शासकीय कार्यों के लिए छात्र-छात्राओं को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाना पड़ रहा है। (chattisgarh news) ऐसे में आए दिन तहसील कार्यालय में छात्र-छात्राओं और पालकोंं की भीड़ लग रही है, लेकिन उन्हें समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है।

आवेदक उत्तम महिलांगे, नरेश कुमार साहू, विजय सोनवानी ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए उन्होंने तहसील कार्यालय में आवेदन किया है, (dhamtari news) लेकिन दो माह बीतने के बाद भी उनके आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गुरूवार को जब वे जानकारी लेने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे, तो पता चला कि आवेदन में त्रुटि बताकर इसे निरस्त कर दिया गया है। (cg news in hindi) ऐसे में उन्हें पुन: आवेदन करना पड़ रहा है।

सूत्रों की मानेंं तो तहसील कार्यालय में त्रुटि युक्त आवेदनों के सैकड़ों प्रकरण लंबित है। अधिकांश प्रकरणोंं में आवेदन और शपथ पत्र प्रस्तुत करने के बाद आधार कार्ड में नाम और पता समेत डेट ऑफ बर्थ में अंतर है। (cg hindi news) यही कारण है कि अधिकारी भी चाहकर आवेदनों को एप्रुअल नहीं कर पा रहे हैं। जांच के बाद उन्हें ऐसे आवेदनों को निरस्त करना पड़ रहा है।

Published on: