1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ATM से नहीं निकाला कैश, पैसे कटने का लगाया आरोप, CCTV फुटेज से सामने आई काली करतूत

Crime News : जगदलपुर से आयोग को जरिया बनाकर बैंक को चूना लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 Jun 2023, 3:31 PM IST

ATM से नहीं निकाला कैश, पैसे कटने का लगाया आरोप, CCTV फुटेज से सामने आई काली करतूत

ATM से नहीं निकाला कैश, पैसे कटने का लगाया आरोप, CCTV फुटेज से सामने आई काली करतूत

Jagdalpur Crime News : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से न्याय मिलने की खबर तो सुनी होगी, लेकिन आयोग को जरिया बनाकर बैंक को चूना लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। दरअसल जिला उपभोक्ता आयोग में शहर के एक युवक ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने का प्रोसेस किया, पैसे नहीं निकले फिर भी उनके खाते से पैसे कट गए। यहां जब पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज निकाले गए तो चालबाजी पकड़ी गई।

यह भी पढ़े : प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री, घंटेभर की बारिश से निचली बस्तियों में भरा पानी, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

आयोग में शिकायत करते हुए कहा था कि उन्होंने चांदनी चौक के पास स्थिति केरला होटल के करीब बने पीएनबी के एटीएम से 2 दिसंबर 2022 को दो बार में 5-5 हजार रुपए निकाले थे। खाते से पैसा क्रेडिट हो गया, लेकिन एटीएम से पैसे निकले ही नहीं।(crime news) इसके बाद कुछ दिन इंतजार किया, लेकिन पैसे वापस ही नहीं आए। ऐसे में उन्होंने बैंक से भी संपर्क किया किंतु कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। (jagdalpur news) जिसके बाद उन्होंने मामला 2 मार्च 2023 को उपभोक्ता आयोग में दर्ज कराया। इसके साथ ही उन्होंने मानसिक क्षति समेत अन्य व्यय के लिए दावा प्रस्तुत किया था।

यह भी पढ़े : शराब घोटाला : IAS निरंजन दास की अंग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने दिए ये आदेश

माफी मांगी और मामला लिया वापस

सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई। जिसमें प्रार्थी खुद ही पैसे लेकर गिनते हुए नजर आ रहा था। (jagdalpur crime news) इसे देखने के बाद न्यायालय ने प्रार्थी को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद प्रार्थी ने गलती मानते हुए माफी मांगी और अपन मामला वापस ले लिया।

यह भी पढ़े : कान खोलकर सुने : इयरफोन का करते है ज्यादा इस्तेमाल, अब हो जाए सावधान, आपका भी हो सकता है ये हाल...

फुटेज ने खोला राज

वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद बैंक अधिकारियों से जब चर्चा की गई तो एटीएम से पैसा पूरी तरह से क्रेडिट होने यानी निकलने की ही जानकारी सामने आई। हैड आफिस से अनुमति लेने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए तो नजारा ही दूसरा नजर आया। इसमें दिखाई दे रहा था कि पैसे पूरी तरह से क्रेडिट हुए और प्रार्थी ने ही पैसे लिए भी। (cg crime news) इसमें वे पैसे गिनते भी नजर आ रहे थे।