धमतरी

Weather Update: IMD ने जारी की तूफान और बारिश की चेतावनी, 1 से 5 मई तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी राहत

Weather Update: धमतरी जिले में मंगलवार से मौसम में उतार-चढ़ाव का खेल शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक धूप, बादल, बारिश जैसी स्थिति रहेगी।

2 min read
Apr 30, 2025

Weather Update: धमतरी जिले में मंगलवार से मौसम में उतार-चढ़ाव का खेल शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक धूप, बादल, बारिश जैसी स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं तेज अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना भी बताई जा रही। मंगलवार सुबह की शुरूवात ठंडी हवा के साथ हुई।

पहले धूप खिली फिर हवा चली और बारिश का दौर शुरू हो गया। 15 मिनट बारिश के बाद लगभग 4 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओले की साइज कंचे जैसी थी। इसके बाद आधे घंटे तक ठंडी हवा चली फिर धूप खिल गई। इधर मौसम के बदले मिजाज से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान भी 36-37 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि 8.30 बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आधे घंटे तक हुई बारिश में कई सड़कें जलमग्न हो गई।

मगरलोड में भी ओलावृष्टि, सब्जी पसरा छोड़कर भागे

मौसम में बदलाव के चलते सोमवार को मगरलोड, परसवानी, कुण्डेल, रांकाडीह, सांकरा और भरदा में दोपहर व शाम को बारिश हुई। गर्मी से राहत मिली। दिन का तापमान 40 डिग्री से गिरकर 36 डिग्री पर आ गया। शाम का पारा भी 29 से घटकर 25 डिग्री हो गया। मगरलोड ब्लॉक में दोपहर 3 बजे से मौसम बदलने लगा। आधे घंटे बाद तेज हवा चली। मगरलोड और भरदा में ओले भी गिरे। सब्जी बाजार में पसरा लगाने वाले व्यापारी अपना सामान छोड़कर भागे। आधे घंटे तक कंचे आकार के ओले गिरे।

जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

1 मई : दिन का तापमान 37-38 और रात का तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की रतार 13 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
2 मई : अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
3 मई : तेज धूप नहीं होगी। आसमान बादलों से ढंका रहेगा। बौछारें पड़ सकती है। हवा में नमीं रहेगी।
4 मई : तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होगी। हवा की गति 13 किमी प्रति घंटे की हो सकती है। पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम हवा चलेगी।
5 मई: अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। बादल छंटने लगेंगे।

Published on:
30 Apr 2025 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर