धमतरी

Love मैरिज के बाद पत्नी से हो गई ये गलती, फिर सनकी पति ने महिला का किया ये हाल

उसकी प्रेमिका का किसी अन्य के साथ संबंध है, जो उसे रास नहीं आया
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 6:22 PM IST
Chhattisgarh cirme news

धमतरी. अपनी प्रेमिका से जिंदगी भर का साथ निभाने का वादा करने वाले प्रेमी ने शक की बुनियाद पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अफजल खान को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को संदेह था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य के साथ संबंध है, जो उसे रास नहीं आया।

पुलिस के अनुसार वर्ष-2017 में ग्राम मुनईकेरा निवासी टिकेश्वरी नेताम (23) पिता प्रभुराम नेताम कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण लेने के बाद होटल मैनेजमेंट कार्य के लिए हैदराबाद चली गई थी। करीब 6 महीने बाद वह गांव लौटी। 11 अप्रैल 2018 को वह अपनी एक सहेली के घर शादी में जाने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं आई। पखवाडेभर बाद 25 अप्रैल को पालवाड़ी के तुलतुली नाला में उसकी लाश मिली। इसके बाद दुगली पुलिस व साइबर क्राइम ने मामला दर्ज कर जब विवेचना की तो युवती के संबंध में कई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली, जिसकी कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस को उसकी मौत पर पड़े रहस्य के पर्दे को हटाने में सफलता मिली।

मोबाइल बिजी रहने पर विवाद
पुलिस ने बताया कि घटना को उसका प्रेमी मोहम्मद अफजल खान (26) पिता मकबूल खान निवासी गाजीपुर उत्तरप्रदेश ने शाम करीब 7 बजे उसे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एलके-5183 में बैठाकर पालवाड़ी के जंगल में ले गया। यहां बातचीत के दरम्यान उसने पूछा कि अक्सर तुम्हारा मोबाइल बिजी रहता है, क्या किसी और के साथ संबंध तो नहीं है। इस पर उसने कहा कि- मैं तुम्हे क्यों बताऊं? यह सुनकर उत्तेजित हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके चलते अफजल खान ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मंदिर में किया था प्रेम विवाह
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक वर्ष-2016 में नगरी ब्लाक के ग्राम मुनईकेरा में सड़क निर्माण कार्य में पानी टैंकर और रोलर चलाने का काम करता था। इस बीच उसका टिकेश्वरी के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का वादा करते हुए उन्होंने मंदिर में विवाह भी कर लिया था।

पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और पूछताछ के बाद टिकेश्वरी की हत्या में लिप्त तत्व को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह आपसी विवाद और संदेह का मामला है।
रजनेश सिंह , एसपी

Published on: