धमतरी

हॉस्पिटल में लड़के से मुलाकात के बाद चली गई बाइक पर साथ घूमने, दोनों गए सुनसान जगह पर और…

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक अस्पताल में अपने परिजन को देखने आई महिला को शहर का एक युवक बहला-फुसला कर ले गया। (Rape with girl)

less than 1 minute read
Jun 25, 2019
हॉस्पिटल में लड़के से मुलाकात के बाद चली गई बाइक पर साथ घूमने, दोनों गए सुनसान जगह पर और...

धमतरी. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक अस्पताल में अपने परिजन को देखने आई महिला को शहर का एक युवक बहला-फुसला कर ले गया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म (Friend raped girl) किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये घटना धमतरी के एक अस्पताल की है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला बीते 10 अप्रैल 2019 का है। शहर के निकटस्थ गांव की एक 22 वर्षीय महिला रायपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देखने के लिए आई थी। इस बीच वहां शहर के रिसाईपारा निवासी युवक सागर सरदार भी एक मरीज को देखने के लिए पहुंचा। दोनों में जान-पहचान हुई। जान पहचान दोस्ती में बदल गई।

इसके बाद देखते ही देखते युवक ने महिला को अपनी बातों में ऐसा फांस लिया कि वे दोनों बाइक में घूमने के लिए निकल गए। कुछ देर घूमने के बाद लड़का लड़की को एक सुने मकान में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यही नहीं बार-बार उसे कॉल कर परेशान भी करने लगा। परिजनों को भी परेशान करने लगा। इससे पीडि़त महिला सीधे थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक सागर सरदार के खिलाफ धारा 376,506 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News

Published on:
25 Jun 2019 12:46 pm