धार

बड़वानी के श्री सांवरिया सेठ मंदिर में 21 फरवरी से होगा छठा अमृत महोत्सव

श्री सांवरिया सेठ मंदिर में छठा अमृत महोत्सव कल से, वामी धराचार्यजी सानिध्य में होंगे आयोजन

less than 1 minute read
Feb 20, 2021
Amrit Festival at Shri Sanwaria Seth Temple, Barwani

बड़वानी. शहर के बायपास स्थित श्री सावरिया सेठ मंदिर में छटा अमृत महोत्सव का 21 फरवरी से शुरु होगी। इस दौरान परम पूज्य गुरुदेव जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्यजी महाराज के सानिध्य में विभिन्न अनुष्ठान होंगे। आयोजन के मद्देनजर मंदिर परिसर में आकर्षक सज्जा की जा रही है। 21 फरवरी को सुबह सात बजे अभिषेक पूजन होगा। 11 बजे लक्ष्मीनारायण व सुदर्शन यज्ञ शुरु होंगे। शाम चार बजे गुरु पूजन व तुलादान किया जाएगा।
वहीं रात्रि 8.30 बजे से श्री सावरिया मंदिर भजन संकीर्तण मंडली द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। जबकि रात्रि 11 बजे शयन आरती की जाएगी। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे अभिषेक पूजन व 11 बजे कल्याण उत्सव मनाया जाएगा। वहीं शाम को गोधूली बेला में लक्ष्मीनारायण का विवाह उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर एमजी रोड से दोपहर तीन बजे से श्री सावंरिया सेठ मंदिर तक भगवान नारायण की बारात निकाली जाएगी। वहीं अंतिम दिन 23 फरवरी को सुबह 7 से 10 बजे तक महा अभिषेक पूजन होगा। सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा। वहीं शाम पांच बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसादी भंडारे की शुरुआत होगी। रात्रि 11 बजे शयन आरती के साथ अमृत महोत्सव संपन्न होगा।

Published on:
20 Feb 2021 11:26 am
Also Read
View All