धार

नशे में धुत महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार कार से 4 लोगों को रौंदा, देखें वीडियो

Female Jail Guard Accident Case : महिला जेल प्रहरी ने कार से 4 लोगों को रौंदा। प्रत्यक्षदर्शियों ने नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। 2 गंभीर घायलों को रतलाम रेफर किया गया। महिला कर्मी अनीता चौहान के खिलाफ FIR दर्ज।

2 min read
Jul 31, 2025
नशे में धुत महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार कार से 4 लोगों को रौंदा (Photo Source- Video Screenshot)

Female Jail Guard Accident Case :मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाले बदनावर से बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रात करीब 12:30 बजे जिले की उप-जेल में पदस्थ एक महिला जेल प्रहरी ने तेज़ रफ्तार कार दौड़ाते हुए एक साथ 4 लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने महिला प्रहरी को पकड़ लिया। लोगों ने महिला कर्मचारी पर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी तरफ चारों घायलों को बदनावर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में रतलाम रेफर कर दिया गया है।

इस भीषण सड़क दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला प्रहरी अनीता चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, महिला जेल कर्मी नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी। उसकी हालत ऐसी थी कि, उससे उसका मोबाइल भी नहीं संभल रहा था। उस हाल में वो बेलगाम कार दौड़ा रही थी। वहीं, जब लोगों ने उसे रोका तो वो उनपर ही अपने पद का रोब झाड़ने लगी। घटना बदनावर के जेल रोड स्थित बकरा बाज़ार से कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर घटी है। घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए जो देखते ही देखते वायरल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में दोस्त की आखिरी इच्छा पूरी करने उसकी अर्थी के सामने नाचा दोस्त…

वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे मामले में खास बात ये है कि, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बड़े जोर शोर से जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा था, जिसका कल ही समापन हुआ है। लेकिन जेल विभाग की एक महिला कर्मचारी ने ऐसी हरकत करके पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की साख खराब करने का प्रयास किया है।

महिला प्रहरी पर FIR

हालांकि, महिला जेल प्रहरी अनीता चौहान द्वारा लगातार धौंस जमाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला कर्मी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि, महिला वाहन चलाते समय शराब के नशे धुत थी या नहीं?

Published on:
31 Jul 2025 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर