धार

Innovation : काटने पर अंदर से पीला निकलेगा ये तरबूज, आएगा पाइनापल का फ्लेवर

किसान ने किया नवाचार, स्वाद व सेहत से भरपूर
1 minute read
• •
Updated: 11 May 2022, 1:42 AM IST
Innovation : काटने पर अंदर से पीला निकलेगा ये तरबूज, आएगा पाइनापल का फ्लेवर
Innovation : काटने पर अंदर से पीला निकलेगा ये तरबूज, आएगा पाइनापल का फ्लेवर

बदनावर. तरबूज का रंग अंदर से आपने अभी तक लाल ही देखा होगा। तरबूज का रंग अंदर से पीले रंग का कभी नहीं देखा होगा, लेकिन बदनावर के ग्राम ढोलाना में एक किसान ने ऐसे हाइब्रिड तरबूज उगाने का कमाल कर दिखाया है। किसान ने यहां पाइनापल फ्लेवर के तरबूज को अपनी भूमि में उगाया है। जिसका स्वाद भी पाइनापल जैसा लगता है। अब उनके खेत में पाइनापल तरबूज की बहार है।

ग्राम ढोलाना के किसान ललित व मुकेश रामेरिया ने पाइनापल फ्लेवर के तरबूज का उत्पादन कर सभी को अचंभित कर दिया है। गर्मियों के मौसम में लोग पीले रंग के इन तरबूज का खूब आनंद ले रहे हैं। बाजारों में आज भी लाल तरबूज ही नजर आते हैं, लेकिन ढोलाना में किसान ने पीले रंग के तरबूज की खेती शुरू की है। पीला तरबूज ऊपर से देखने में तो हरा ही होता है, मगर अंदर से रंग पीला होता है। लाल तरबूज की तुलना में यह स्वादिष्ट भी ज्यादा है। किसान ने अपने खेत में पारंपरिक खेती के साथ साथ तरबूज की खेती करने का प्रयास किया है। इसके तहत पारंपरिक लाल किस्म के तरबूज के साथ पाइनापल यानी पीला दिखने वाला उसके जैसा ही स्वाद वाला तरबूज लगाया है।

किसान ललित व मुकेश रामेरिया ने बताया कि एक ही खेत में अलग-अलग वैरायटी के तरबूज लगाए गए थे। कुछ वैरायटी गर्मी व वायरस से खराब हुई, लेकिन नई किस्म ठीक रही। किसान ने बताया कि पहली बार नई किस्म का तरबूज लगाने के कारण कुछ संशय और डर जरूर रहा, लेकिन मालवा की उपजाऊ जमीन में पहली ही बार में उच्च क्वालिटी व अच्छे स्वाद के साथ उत्पादित कर दिया। अब यह तरबूज बिक्री के लिए बदनावर आदि जगह भेज रहे हैं। हालांकि, नया फ्लेवर होने के कारण पहली बार मे लोग खरीदने में संकोच करते है।

Updated on:
11 May 2022, 1:42 AM IST
Published on: