धार

ईरान-इजराइल युद्ध ने रोक दी एमपी के प्रसिद्ध कथावाचक की दुबई में प्रस्तावित भव्य कथा

Iran Israel-US war

2 min read
Mar 03, 2026

Iran-Israel US war ईरान पर अमेरिका व इजराइल के संयुक्त हमले का मध्यप्रदेश पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। इस भीषण युद्ध के कारण प्रदेश के अनेक नागरिक दुबई में फंस गए थे। इनमें इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, प्रवीण कक्कड़, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल, आदित्य शर्मा आदि शामिल थे। ये सभी मंगलवार को बमुश्किल लौट आए हैं। ईरान-अमरीका तनाव की आंच एक धार्मिक आयोजन पर भी पड़ी। प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक प्रभु नागर की दुबई में प्रस्तावित भागवत कथा को निरस्त करना पड़ी। बदनावर के एक ट्रांसपोर्टर के परिवार ने इस कथा के लिए भव्य तैयारियां की थीं। इसी बीच रेड अलर्ट के कारण आयोजन रोक लिया गया।

भागवत कथा के लिए विख्यात कथावाचक पंडित कमल किशोर नागर के पुत्र प्रभु नागर का दुबई स्थित ग्रेड एक्सेसियर होटल में कथा का आयोजन प्रस्तावित था। 2 मार्च से शुरु होकर 8 मार्च तक चलनेवाली इस कथा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। बदनावर के ग्राम सेमलिया निवासी गोपाल पुरोहित के पुत्र राजेन्द्र पुरोहित द्वारा दुबई में यह भागवत कथा आयोजित की जा रही थी लेकिन अचानक हालात बदल गए। इससे कार्यक्रम को अचानक निरस्त करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भागवत कथा में दुबई जाने के लिए बदनावर क्षेत्र से करीब 100 श्रद्धालुओं ने पंजीयन करवा लिया था। आयो​जक गोपाल पुरोहित व उनका परिवार 28 फरवरी को इंदौर से सात सदस्यों के साथ दुबई रवाना हो गया था। दोपहर में दुबई पहुंचने के कुछ ही समय बाद सायरन बजने लगे, जिन्हें युद्ध संकेत बताया गया। इसके बाद उड़ानों के प्रभावित होने और सुरक्षा कारणों से कथा निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

रेड अलर्ट के बीच घरों में रहने की सलाह

वर्तमान में पुरोहित परिवार शारजाह में ठहरा हुआ है। गोपाल पुरोहित ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार संदेश दिए जा रहे हैं कि लोग घरों में ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। दुबई में सार्वजनिक आयोजनों को भी निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिनभर फाइटर जेट उड़ते नजर आए, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही आयोजन की नई तिथि तय की जाएगी या श्रद्धालुओं की वापसी पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज
Published on:
03 Mar 2026 09:32 pm
Also Read
View All