धार

आंगन में बैठे थे नायब तहसीलदार, अचानक पीछे से बंदर ने काटा, 12 टांके आए

Monkey Attack: नायब तहसीलदार अपने घर के आंगन में बैठे थे, तभी अचानक बंदर ने आकर हाथ में काट लिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

2 min read
Mar 08, 2026
monkey attack Naib Tehsildar in badnawar (Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर नगर में पिछले एक सप्ताह से आतंक का पर्याय बन चुके बंदर ने शुक्रवार शाम के करीब 7 बजे नायब तहसीलदार सहदेव मोरे को काट लिया। नायब तहसीलदार ऑफिसर्स कॉलोनी में अपने घर के आंगन में बैठे थे, तभी अचानक बंदर ने आकर हाथ में काट लिया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। तत्काल उन्हें सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया।

रतलाम के निजी हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन किया गया। उन्हें करीब 12 टांके आए। एक दिन पूर्व भी इसी कॉलोनी में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय जैन पर भी बंदर ने झपट्टा मारा था लेकिन वे बाल-बाल बच गए। इसके पूर्व भी यह बंदर दो और लोगों पर हमला कर चुका है। नायब तहसीलदार के काटने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार दोपहर में तहसीलदार सुरेश नागर के निर्देश पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई तथा डिप्टी रेंजर विक्रम सिंह निनामा के मार्गदर्शन में रेस्क्यू किया।

ये भी पढ़ें

इंदौर मेट्रो का होगा विस्तार, अब इन दो शहरों तक पहुंचेगी ट्रेन, डीपीआर तैयार

बंदर उत्पाती कब होते हैं

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बंदर मुख्य रूप से डर व असुरक्षा तथा भूख प्यास से व्याकुल रहने के कारण हिंसक या उत्पाती हो जाते हैं। जब उन्हें खतरा महसूस होता है या भोजन के लिए उकसाया जाता है तो वे आक्रामक व्यवहार दिखाते है। गर्मी के समय भूख प्यास से व्याकुल होकर अपना संतुलन खो बैठते हैं।

आधे घंटे छकाने के बाद पकड़ में आया

वन विभाग की टीम को बंदर ने करीब आधे घंटे तक छकाया। छात्रावास के सामने जाल बिछाया। मशक्कत के बाद उत्पाती बंदर जाल में फंस गया। बाद में उसे पिंजरे में बंद कर सरदारपुर ले जाया गया। वार्ड 6 और 7 में बंदर द्वारा रात के समय भारी उत्पात मचाया जा रहा था। क्षेत्र में दो तीन टोली हैं जिसमें करीब 15 से 20 बंदर रहते है। नागेश्वर में पानी खाना पीना सब मिल जाता है। यहां पर बंदरों ने अपना स्थाई डेरा जमा रखा है लेकिन कुछ दिनों से बंदरों का एक गुरप ऑफिसर्स कॉलोनी के आसपास देखा जा रहा है। (MP News)

ये भी पढ़ें

सरकारी नौकरियों पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, इस दस्तावेज के सहारे नहीं मिल सकेगी नौकरी

Published on:
08 Mar 2026 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर