धार

50 करोड़ की जमीन गबन मामले का मास्टमाइंड गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगा पेश

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में 50 करोड़ की जमीन गबन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बहुचर्चित 50 करोड़ से जमीन गबन मामले में इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साल 2022 से 10 हजार का इनामी आरोपी सुधीर जैन फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी ने मुखबिर की सूचना पर तकनीकी साक्ष्य तथा सतत निगरानी के आधार पर योजनाबंद कारवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया है ।आपको बता दें कि नौगांव थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध है।

दरअसल, सर्वे नंबर 770 रकबा 0.493 हेक्टेयर शासकीय भूमि जिसे ऐतिहासिक रूप से मिशनरी का महिला अस्पताल संचालन हेतु प्रदान किया गया था उसके कूटरचित अभिलेख तैयार कर अवैध रूप से नामांतरण लिज तथा विक्रय की कार्यवाही की गई थी।

साथ ही शासकीय अभिलेखों में अनियमित प्रविष्टि ,अवैध लीज ,पंजीयन के माध्यम से भूमि हस्तांतरण की साजिश रची गई थी आरोपी सुधीर जैन की भूमिका षड्यंत्र में प्रमुख रूप से पाई गई।

पुलिस कप्तान डीआईजी मयंक अवस्थी के द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे हैं घोषित फरार आरोपियों की धर पकड़ उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था साइबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुधीर जैन को घेराबंदी कर इंदौर से पुलिस की अभीरक्षा में लिया गया और जिला अस्पताल में आरोपी का चेकअप किया गया।

Published on:
28 Feb 2026 02:36 pm
Also Read
View All