12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुलासा: 9 साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड पर था ’20 लाख’ का कर्ज, जेल पहुंची रिश्तों में उलझी प्रियंका

Dhar Murder Case: इस पूरे घटनाक्रम में प्रियंका का प्रेमी कमलेश भी अहम भूमिका में सामने आया है। फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

3 min read
Google source verification

धार

image

Astha Awasthi

Apr 12, 2026

Dhar Murder Case

Dhar Murder Case प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Dhar Murder Case: बीते दिनों पहले धार के राजोद थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण में हुए मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में साजिश रचने वाली पत्नी प्रियंका अब सलाखों के पीछे पहुंच गई है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस सनसनीखेज मामले में प्रेम प्रसंग, सुपारी और सोची-समझी साजिश की परतें एक-एक कर खुल रही हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रियंका अपने प्रेमी कमलेश के साथ रिश्ते में इस कदर उलझ गई थी कि उसने पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

नशे की दवा देकर सुलाया

योजना के तहत उसने सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी को एक लाख रुपए में हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। घटना से पहले प्रियंका ने पति को नशे की दवा देकर सुला दिया और घर के दरवाजे खुले छोड़ दिए। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र घर में दाखिल हुआ और सो रहे देवकृष्ण पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती फरार सुपारी किलर को पकड़कर इस सनसनीखेज साजिश की पूरी तस्वीर सामने लाना है।

प्रेमी कमलेश से पूछताछ जारी

इस पूरे घटनाक्रम में प्रियंका का प्रेमी कमलेश भी अहम भूमिका में सामने आया है। फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उसकी रिमांड 13 अप्रेल तक है और उससे कई अहम खुलासों की उम्मीद की जा रही है। जानकारी मिली है कि कातिल पत्नी प्रियंका ने पति देवकृष्ण की हत्या कराने के बाद वारदात की रात ही पति की लाश के सामने प्रेमी कमलेश के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। वारदात के बाद प्रेमी ने उसे रोने और लूट की झूठी कहानी बनाने के लिए कहा और उसने ऐसा ही किया। पुलिस ने प्रेमी को रिमांड पर लिया है जिससे की उनसे वारदात के संबंध में और पूछताछ की जा सके।

सुपारी किलर अब भी फरार

हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुरेंद्र भाटी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। सुरेंद्र पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के अनुसार, आरोपी प्रियंका को जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। जांच के दौरान पुलिस आरोपी कमलेश को राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छण्डावद लेकर पहुंची, जहां फरार आरोपी सुरेंद्र भाटी का निवास है। पूछताछ में कमलेश ने खुलासा किया कि सुरेंद्र महाराष्ट्र में दर्ज हत्या के एक मामले में करीब एक साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब सुरेंद्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और रिमांड अवधि के दौरान उससे जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाने का प्रयास कर रही है।

20 लाख का था कर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि कमलेश पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। इसी दौरान कुछ माह पहले उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। प्रारंभिक बातचीत के बाद कमलेश ने पुरोहित परिवार के बारे में सुरेंद्र को जानकारी दी और हत्या की योजना में सहयोग करने की बात कही। इस कड़ी में पुलिस अब रिमांड के दौरान साजिश के पूरे ताने-बाने को समझने का प्रयास कर रही है।