धार

भाजपा विधायक महिला को मारने दौड़े, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

MP News: पीड़ित महिला का आरोप भाजपा विधायक ने गाली-गलौच की व उनके साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, बेटी बचाने आई तो उससे भी की अभद्रता।

2 min read
Feb 24, 2026
bjp mla kalu singh thakur abuses woman viral video

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विधायक कालू सिंह ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक महिला को गाली देते हुए और उसे मारने के लिए तेजी से आगे आते नजर आ रहे हैं। पीड़ित महिला ने इस घटना को लेकर भाजपा विधायक व उनके साथियों पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दी 500 के नोटों की गड्डी, देखते ही देखते भर गई महिला की झोली

महिला को मारने दौड़े, दी गालियां

जो वीडियो सामने आया है वो 22 फरवरी 2026 का है। पीड़िता गेंदाबाई गिरवाल निवासी सिरसोदिया गांव का आरोप है कि वो उस दिन सुबह 8 बजे अपने पोते के साथ कारम नदी किनारे फोरलेन के पास बकरे चरा रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ आए रास्ता रोककर विवाद किया। विधायक ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और मारने के लिए दौड़े। वीडियो में विधायक महिला को गाली देते और तेजी से उसे मारने के लिए आगे आते दिख भी रहे हैं। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ विधायक के साथियों ने मारपीट भी की और जब शोर सुनकर बेटी उसे बचाने आई तो विधायक के साथियों ने बेटी के साभी अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने घटना से जुड़े वीडियो भी उसके पास होने का दावा किया है। जो वीडियो सामने आए हैं उनकी पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं विधायक कालू सिंह

बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब विधायक कालू सिंह ठाकुर सुर्खियों में हैं। बीते महीने जनवरी में भी विधायक कालू सिंह ठाकुर उस वक्त मीडिया की सुर्खियां बने थे जब उन्होंने एक महिला व उसके साथी पर ब्लैकमेल करने और 2 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब इस मामले में महिला और विधायक के बीच बातचीत के ऑडियो भी सामने आए थे और इस मामले में कुछ दिन बाद पुलिस ने एक्शन विधायक को ब्लैकमेल करने वाली महिला को उसके पति को उत्तर प्रदेश के कानपुरू से गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें

पैरों से लिपटकर बच्चे कहते रहे, ‘पापा ऐसा मत करो, रुक जाओ’, लेकिन नहीं माना पिता..

Updated on:
24 Feb 2026 04:24 pm
Published on:
24 Feb 2026 04:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर