धार

सनसनी : पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति ने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी पिया, तीनों की मौत

दो मासूम बच्चों को जहर देकर पिता ने खुद भी पिया, दोनों बच्चे पहले ही मौत हो चुकी थी, अबपिता ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।

2 min read
Sep 07, 2023
sucide case dhar
सनसनी : पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति ने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी पिया, तीनों की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक निर्दयी पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर पी लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बता दें कि, ये सनसनीखेज घटना जिले के अंतर्गत आने वाले नालछा थाना इलाके के ग्राम ढोरमारिया की है। फिलहाल, इस घटना में दोनों बच्चों के बाद इलाज के दौरान पिता की भी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, इस दिल दहला देने वाली घटना से पहले जुलवानिया थाना मानपुर में रहने वाले शराब का आदी पति मनोहर पिता केसर सिंह और ढोरमारिया में रहने वाली पत्नी ललिता बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद से पत्नी ललिता बाई मायके चली गई थी। इसके बाद से दोनों बच्चे शराबी पिता मनोहर के पास ही रह रहे थे।


तीनों की मौत

मंगलवार शाम करीब 6 बजे मनोहर अपने दोनों बच्चों को लेकर नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोरमारिया गया था। जहां पर उसने अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया और मनोहर ने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे दोनों बच्चे जिनमें पहला चिराग पिता मनोहर उम्र 4 साल और दूसरा लक्ष्य पिता मनोहर उम्र 2 साल की मौत एम.वाय अस्पताल इंदौर में हो गई है। वहीं, मनोहर की स्थिति गंभीर होने से उसे इंदौर एम.वाय अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है। उपचार के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on:
07 Sept 2023 02:16 pm