धार

ये क्या लिख दिया माननीय? केंद्रीय राज्य मंत्री लिख रही थीं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ये क्या लिख गईं, Video Viral

savitri thakur : 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' लिखते लिखते ये क्या लिख गईं केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल..।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2024, 4:48 PM IST
savitri thakur

savitri thakur : मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इसे लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोपाल में मुख्यमंत्री एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे तो अन्य जगहों पर मंत्री और स्थानीय प्रतिनिधि पहुंचे थे। इसी तरह धार जिले के एक स्कूल में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची थीं। स्कूल चलें हम अभियान के तहत वो सरकारी स्कूल के बोर्ड पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' लिख रही थीं। लेकिन, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस स्लोगन को भी सही नहीं लिख पाई।

दरअसल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली बार केंद्र में राज्य मंत्री बनी हैं। धार जिले के ब्रह्माकुंड स्कूल में वह स्कूली बच्चों का स्वागत करने पहुंची थीं। दाखिले बाद के पहली बार ये बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इसे लेकर स्कूलों में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। बेटी को स्कूल तक लाने के लिए मैडम मंत्री स्कूल बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखने गईं।

'बेटी पड़ाओ बच्चाव' लिख दिया

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं लिख पाईं। उन्होंने बोर्ड पर बेटी पड़ाओ बच्चाव लिख दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री सावित्री ठाकुर को अपनी गलती का एहसास था, उनके साथ का कोई व्यक्ति टोकता भी है लेकिन वह सुधार नहीं कर पाईं।

12वीं कक्षा पास हैं सावित्री ठाकुर

चुनावी हलफनामे के अनुसार धार सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं। वह धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बनी हैं। परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक नाता नहीं रहा है। पति किसान हैं और पिता सरकारी कर्मचारी रही हैं। सावित्री ठाकुर संघ से जुड़ी रही हैं और क्षेत्र में एक्टिव रहती हैं।

Updated on:
19 Jun 2024, 4:48 PM IST
Published on: