चन्द्रमा: चन्द्रमा प्रात: 9.41 तक मकर राशि में व इसके बाद कुंभ राशि में में रहेगा। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: दोपहर बाद 1.57 पर शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
शुभ विक्रम संवत् : 2076
संवत्सर का नाम : परिधावी
शाके संवत् : 1941
हिजरी संवत् : 1441,
मु.मास: सफर: 9
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : शरद्
मास : आश्विन
पक्ष : शुक्ल
आज की तिथि (today's date)
एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि सायं 5.19 तक, तदन्तर द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारंभ हो जाएगी। एकादशी तिथि में यज्ञोपवीत, विवाहादि मांगलिक कार्य, चित्रकारी, देवोत्सव, यात्रा, प्रवेश, अलंकार व व्रतोपवास आदि कार्य और द्वादशी में सभी चर व स्थिर कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
आज का नक्षत्र (Today's constellation)
धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 11.12 तक, तदुपरान्त शतभिषा नक्षत्र है। दोनों ही 'चर व ऊध्र्वमुख' संज्ञक नक्षत्र है, जिनमें मुण्डन, जनेऊ, यात्रा, सवारी, गृहारम्भ, प्रवेश, प्रतिष्ठा, वाहनादि बसाना आदि कार्य शुभ होते हैं। धनिष्ठा नक्षत्र में द्विगर्त प्रदेशीय लोगों के लिए विवाहादि भी शुभ कहे गए हैं।
आज का योग (Today's sum)
शूल नामक योग रात्रि 1.41 तक, तदन्तर गंड नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल योग की प्रथम पांच घटी व गंड योग प्रथम छह घटी शुभ कार्यों में वर्जित कही गई है।
आज का विशिष्ट योग (Today's Special Sum)
राजयोग नामक शुभ योग सायं 5.19 से रात्रि 11.12 तक है। राजयोग में सभी धार्मिक व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।
करण: भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण सायं 5.19 तक, इसके बाद बवादि करण हैं।
आज का शुभ मुहूर्त (Today's auspicious time)
उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज धनिष्ठा नक्षत्र में विवाह द्विगर्त प्रदेशीय का और सगाई व रोका आदि के यथा आवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।
आज के श्रेष्ठ चौघड़िए (Today's Best Choghadiye)
आज सूर्योदय से प्रात: 9.20 तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 10.47 से दोपहर 12.14 तक शुभ तथा अपराह्न 3.08 से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। बुधवार को अभिजित मुहूर्त शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
आज का व्रत (Today's fast)
आज पापांकुशा एकादशी व्रत सबका, भरत मिलाप, गुरु रामदास जयंती (नवीन मत से) तथा पंचक प्रारंभ प्रात: 9.41 से है।
चन्द्रमा की स्थिति (Moon position)
चन्द्रमा: चन्द्रमा प्रात: 9.41 तक मकर राशि में व इसके बाद कुंभ राशि में में रहेगा।
ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: दोपहर बाद 1.57 पर शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
आज का दिशाशूल (Today's direction)
दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण व पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
आज का राहुकाल (Today's rahukal)
राहुकाल: दोपहर 12.00 से दोपहर बाद 1.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्य यथासंभव वर्जित रखना हितकर होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे नामकरण (Naming children born today)
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (गि,गु,गे,गो,सा) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 9.41 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मकर व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि कुम्भ है। इनका जन्म ताम्रपाद से हुआ है, जो शुभ है। सामान्यत: ये जातक विद्वान, धर्म-कर्म में आस्थावान, सम्पन्न, उदार, वासनाग्रस्त, रागविद्या में रुचि रखने वाले और समाज में माननीय होते हैं। इनके 15.23 व 29वें वर्ष प्राय: शुभ नहीं होते। मकर राशि वाले जातकों को अपना कार्यक्षेत्र, स्थान या निवास स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। पर वह शुभ होगा।