धर्म-कर्म

जयकारे के साथ किया आईमाता के धर्मरथ बैल का बधावा

बेंगलूरु. महालक्ष्मी लेआउट वडेर में बुधवार को आईमाता के धर्मरथ का बधावा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां, पैरों में घुंघरू बांधकर पारंपरिक गेर नृत्य करते लोग, बैंड की मधुर धुनों पर थिरकते युवा, पुष्पों की सुगंध से महकता परिसर और सिर पर कलश रख मंगलगान करती महिलाओं से पूरा […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026

बेंगलूरु.

महालक्ष्मी लेआउट वडेर में बुधवार को आईमाता के धर्मरथ का बधावा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां, पैरों में घुंघरू बांधकर पारंपरिक गेर नृत्य करते लोग, बैंड की मधुर धुनों पर थिरकते युवा, पुष्पों की सुगंध से महकता परिसर और सिर पर कलश रख मंगलगान करती महिलाओं से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।सुबह जैसे ही धर्मरथ बैल का आगमन हुआ, वडेर परिसर में धार्मिक उमंग छा गई। समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए। लाभार्थी राठौड़ परिवार के सदस्यों ने बैल को तिलक कर विधिवत बधावा किया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए।सुबह 10 बजे वडेर भवन में आईमाता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन का शुभारंभ हुआ। महादेव भजन मंडल के गायक श्रवण माली, राजूराम चोयल और चुन्नीलाल सीरवी ने भजनों के माध्यम से आईमाता की महिमा का गुणगान किया।मुख्य अतिथि के रूप में महालक्ष्मी लेआउट विधानसभा क्षेत्र के विधायक के. गोपालय्या ने धर्मरथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि सीरवी समाज ने व्यावसायिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अनेकता में एकता और आपसी मेलजोल ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। समाज की ओर से विधायक का सम्मान किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रतापराम गहलोत, सचिव जगदीश सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष ढगलाराम सोलंकी, सह सचिव रतनलाल परिहार, कोषाध्यक्ष पुखाराम गहलोत सहित स्वरूप राठौड़, तिलोकराम परिहार, रामलाल चोयल, बाबूलाल पंवार, थानाराम बर्फा, लक्ष्मण परिहार, जीताराम हाम्बड, मानाराम परिहार, मांगीलाल सैणचा, प्रतापराम चोयल, महिला मंडल, गैर मंडल, नवयुवक मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन नारायणलाल लचेटा ने किया।

Published on:
19 Feb 2026 05:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर