
Benefits Of Feeding Bread To Cow: गाय को सनातन धर्म में विशेष स्थान दिया गया है। लोग गाय को माता के रूप में पूजते हैं। धार्मिक दृष्टी से भारतीय संस्कृति में इसका पालन पोषण करना पुण्य कार्य माना गया है। गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा काफी पुरानी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय को पहली रोटी क्यों खिलाई जाती है? आइए जानते हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार गाय को देवी का दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास करते हैं। गाय को पहली रोटी खिलाने से देवी-देवता खुश होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे धार्मिक कर्मकांडों और पूजा-पाठ के समय भी विशेष स्थान दिया गया है।
गाय का दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि जो बच्चा गया का दूध पीता है उसमें गाय बच्चे जैसी फुर्ती होती है। साथ ही गाय के स्वस्थ रहने से उसके दूध, दही, मक्खन और घी का सेवन करने वाले परिवार को भी पोषण मिलता है। इसलिए गाय को पहली रोटी खिलाकर उसकी देखभाल और सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। गाय का गोबर और मूत्र पर्यावरण के लिए बेहद उपयोगी होता है।
गाय को पहली रोटी खिलाने से समाज में पशुओं के प्रति दया और करुणा की भावना बढ़ती है। यह परंपरा हमें जीव-जन्तुओं की सेवा का महत्व सिखाती है। साथ ही यह मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में शांति और समृद्धि आती है।