धर्म-कर्म

सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन, तो कर्ज से मुक्ति के लिए इस दिन नाखून काटना होता है शुभ

Best Day To Cut Nails/astro tips to cut nails : इस लेख में जानें नाखून काटने का सही दिन... वरना गलत दिन और समय पर नाखून काटने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज...

3 min read
Mar 02, 2023
nakhun_katne_ka_sabse_shubh_din_hai_ye_ghar_me_aati_hai_dhan_daulat_aur_khushiyan.jpg

Best Day To Cut Nails/astro tips to cut nails : अगर आप भी किसी भी दिन नाखून काट लेते हैं तो आपको बता दें कि हर धर्म में कुछ कार्यों को करने के नियम-कायदे बताए गए हैं। ज्यादातर व्यक्तियों को इन नियम-कायदों को फॉलो करते हुए भी आप देख सकते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं नाखून काटने के नियम-कायदे। हिन्दु धर्म के मुताबिक मंगलवार और शनिवार के दिन नाखून काटने की मनाही है, तो मुस्लिम धर्म में शुक्रवार के दिन नाखून काटना सुन्नत माना गया है। इस लेख में जानें नाखून काटने का सही दिन... वरना गलत दिन और समय पर नाखून काटने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज...

नाखून काटने का शुभ दिन

सोमवार का दिन
ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि सोमवार के दिन नाखून काटने से तमोगुण से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है।

मंगलवार का दिन
मंगलवार का यह दिन वैसे तो हनुमान जी को समर्पित माना गया है। वहीं इसय दिन नाखून और बाल काटने से मना किया जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है, तो उसे मंगलवार के दिन नाखून काटने चाहिएं। ऐसा करने से उसे जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

बुधवार का दिन
माना जाता है कि बुधवार के दिन नाखून काटने से धन लाभ के योग बनते हैं। इतना ही नहीं मान्यता यह भी है कि यदि आप कॅरियर में तेजी से सफलता चाहते हैं, तो इसी दिन नाखून काटने चाहिएं। इस दिन नाखून काटने से आय के नए स्रोत भी बनते हैं।

गुरुवार का दिन
हालांकि गुरुवार के दिन भी नाखून काटने की मनाही की जाती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन नाखून काटने से व्यक्ति में सत्व गुण बढ़ते हैं।

शुक्रवार का दिन
ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन नाखून काटने के लिए बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस दिन नाखून काटने से जीवन में सुख आता है। व्यक्ति धनवान बनता है। विलासिता भरा जीवन जीता है। वहीं उसके जीवन में प्रेम भी बढ़ता है।

शनिवार का दिन
ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन नाखून काटने की मनाही की गई है। माना जाता है कि इस दिन नाखून काटने से बचना चाहिए, वरना शनि देव नाराज होते हैं। उनका प्रकोप कई तरह के मानसिक, शारीरिक कष्ट देता है। वहीं आर्थिक रूप से हानि के योग बनाता है।

रविवार का दिन
अक्सर लोग छुट्टी होने के कारण रविवार को नाखून काटते हैं। बाल कटवाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इन चीजों के लिए रविवार का दिन उचित नहीं माना गया है। मान्यता है कि रविवार के दिन नाखून काटने या फिर बाल कटवाने से आत्मविश्वास में कमी आती है। आपके कार्यों में आपको सफलता मिलने की उम्मीद कम हो जाती है।

इस्लाम धर्म में बताया गया है नाखून काटने का सुन्नत तरीका भी
वहीं यदि इस्लाम धर्म की बात की जाए तो इस्लाम धर्म में भी नाखून बाल आदि काटने के लिए उचित दिन और सुन्नत तरीका बताया गया है। इसके अनुसार किसी भी स्थिति में बाल, दाढ़ी को 40 दिन में जरूर बनवा लेना चाहिए, इन्हें इससे ज्यादा दिन तक ऐसे नहीं छोडऩा चाहिए। वहीं नाखून, बाल, दाढ़ी काटने के लिए सबसे अच्छा दिन जुमे का यानी शुक्रवार का माना गया है। वहीं इस्लाम में यह भी बताया गया है कि सबसे पहले सीधे यानी दाएं हाथ की लिटिल फिंगर से नाखून काटने की शुरुआत की जाती है। फिर रिंग फिंगर, इसके बाद मिडिल फिंगर और फिर इंडेक्स फिंगर का नाखून काटना चाहिए। इसके बाद बाएं हाथ की लिटिल फिंगर से नाखून काटने की शुरुआत करें। इंडेक्स फिंगर तक पहुंचे। फिर सीधे यानी दाएं हाथ के अंगूठे का नाखून काटा जाता है फिर बाएं हाथ के अंगूठे का नाखून काटा जाता है। यही तरीका पैरों के नाखून काटने के लिए भी फॉलो किया जाता है।

नोट- नाखून कभी भी शाम या रात के समय न काटें। वहीं बिस्तर पर बैठकर भी कभी नाखून नहीं काटने चाहिएं। कहीं भी बैठकर नाखून काटने से बचना चाहिए।

Updated on:
02 Mar 2023 11:46 am
Published on:
02 Mar 2023 11:44 am