धर्म-कर्म

Bhagwan ke Bhog: यहां जानें किस देवता को क्या भोग लगाएं, सही नियम और महत्व

Bhagwan ke Bhog क्या आप भी भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं, अगर हां तो जानें किस देवता को क्या भोग लगाएं आइए जानते हैं..

2 min read
Nov 19, 2024
Bhagwan ke bhog

Bhagwan ke Bhog: हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा में नैवेद्य या फिर कहें प्रसाद का बहुत महत्व है। इसलिए भगवान की पंसद का ही प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंते हैं। तो आइए जानते हैं किस देवी-देवता को क्या भोग लगाएं।

देवी-देवताओं के भोग (Devi Devta Bhog)

हिन्दू धर्म में भगवान की पूजा में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। कहा जाता है कि पूजा के दौरान देवा-देवताओं को विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर आप भगवान को प्रिय प्रसाद का भोग लगाते हैं तो देवी-देवता प्रसन्न हो जाते हैं। और लोगों की मनोकामना भी पूरी हो जाती है। तो आइए जानते हैं किस देवी-देवता को कौन सा प्रसाद बहुत ज्यादा पंसद है।

कहा जाता है कि किसी भी देवी-देवता को भोग लगाते समय विशेष चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। भोग हमेशा शुद्ध और ताजा होना चाहिए और भगवान का भोग लगाते समय मन में भक्ति की भावना होनी चाहिए। भगवान को बड़े ही प्रेम-पूर्वक भोग लगाना चाहिए। कहा जाता है कि अगर आप भगवान को उनकी पंसद का भोग चढ़ाते हैं, तो देवता प्रसन्न हो जाते हैं।

1. गणपति का पंसदीदा भोग (Ganpati favorite Bhog)

सभी देवताओं में गणपाति को प्रथम स्थान पर पूजा जाता है। और उनकी पूजा में सबसे प्रिय प्रसाद मोदक या लड्डी है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश जी की पूजा में मोदक का भोग लगाने से गणेश भगवान प्रसन्न होंते हैं और सबके ऊपर अपनी कृपा भी बनाएं रखते हैं।

2. विष्णु जी का प्रिय भोग (Lord Vishnu's favorite offering)

भगवान विष्णु की पूजा में गाय के दूध से बनी खीर और हलवा बहुत पंसद है। इसके साथ ही तुलसी दल भी इनको अधिक प्रिय हैं। इसलिए भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल को शामिल करना जरूरी होता है। इन सब चीजों के अलावा भगवान विष्णु को सूजी का हलवा भी बेहद पंसद होता है।

3. श्रीकृष्ण जी का प्रिय भोग (Lord Krishna's favorite offering)

16 कलाओं से परिपूर्ण माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में हमेशा मक्खन और मिश्री का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा चाहें तो खीर, हलुआ, पूरनपोली , लड्डू और मीठी सेवई तुलसी की पत्तियां डालकर भोग लगा सकते हैं। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण विष्णु जी के ही अवतार हैं।

4. हनुमान जी का प्रिय भोग (Hanuman ji's favorite offering)

कलयुग में अत्यंत फलदायी माने जाने वाली हनुमत साधना करते समय हनुमान जी को प्रसाद में हलुआ, पंच मेवा, बूंदी, गुड़ से बने लड्डू, मीठा पान जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी को उनका पंसदीदा प्रसाद चढ़़ाने से उनकी पूरी कृपा बरसती है।

5. शिव जी का प्रिय भोग (Lord Shiva's favorite offering)

सभी देवताओं में भगवान शिव की पूजा अत्यंत सरल मानी गई है। भगवान शिव को भोग में खीर, हलवा , सफेद बर्फी ,शहद , मालपुआ, ठंडाई, लस्सी और सूखा मावा अधिक प्रिय है। इसके साथ ही महादेव को भांग भी अधिक प्रिय है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
19 Nov 2024 05:46 pm
Published on:
19 Nov 2024 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर